Search

फैक्ट्री द्वारा प्रदूषण फैलाने का विरोध समेत रामगढ़ की 5 खबरें पढ़ें एक साथ

Ramgarh : रामगढ़ समाहरणालय के समीप मंगलवार को आलोक स्टील फैक्ट्री द्वारा प्रदूषण फैलाने को लेकर बूढ़ाखाप के ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. धरना-प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि फैक्ट्री द्वारा क्षेत्र में फैलाये जा रहे प्रदूषण से हमलोगों की फसल नष्ट हो रही है. गांव में कई तरह की बीमारियां फैल रही है. बच्चे विकलांग हो रहे हैं. इसके अलावे प्रदूषण के कारण हम सभी को कई अन्य तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महिलाओं ने कहा कि प्रशासन उक्त फैक्ट्री को अन्यत्र स्थानांतरिक करवाये नहीं तो हम सबों को वह सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाये, जिसके हम हकदार हैं. धरना के उपरांत ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. जिसमें प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की गई.

खेत में लगी आग, फसल सहित पेड़ पौधे जलकर राख

भदानीनगर ओपी क्षेत्र के खेत में आग लग गई. घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार महुआ टोला चौकियाटांड़ में मंगलवार को पूर्व मुखिया जगदीश बेदिया के खेत में अचानक आग लग गई. अगलगी में खेत में लगे फसल, सूखे पेड़-पौधे, मोटर व पानी के पाइप जलकर खाक हो गया. आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि आसपास के कई एकड़ खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों की तत्परता से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया. वहीं आग खेतों में कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पीड़ित जगदीश बेदिया का कहना है कि इस अग्निकांड में लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है. इधर घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की जांच में जुट गई है.

बरका-सयाल के विभिन्न परियोजनाओं का सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्यों ने किया निरीक्षण 

बरका-सयाल क्षेत्र में सीसीएल वेलफेयर बोर्ड मुख्यालय द्वारा विभिन्न परियोजनाओं का मंगलवार को निरीक्षण कर वेलफेयर से संबंधित कार्यों का जायजा लिया गया. निरीक्षण टीम में बोर्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद, विन्ध्याचल बेदिया, मुख्यालय से पसर्नल मैनेजर वेलफेयर विभाग अभिराज कुमार शेखर, अमन उज्जवल, टी प्रमाणिक, अमरेन्द्र कुमार, टीक वासक, कार्मिक प्रबंधक वंदना लाला, रश्मि इला खलखो, कविंद कुमार, महाप्रबंधक लक्ष्मी सहित अन्य शामिल थे. वेलफेयर सदस्यों ने वाटर वर्कस पतरातू में वाटर वर्कस फील्टर प्लांट का कायाकल्प के लिए दी गई मेकन निविदा कार्य का जायजा लिया. मेकन के अधिकारियों ने कहा कि दिसम्बर 2023 तक काम को पूरा कर सीसीएल को हैंड ओवर कर दिया जायेगा. इसके बाद भुरकुंडा परियोजना के जवाहरनगर और थाना मैदान का निरीक्षण किया गया. सदस्यों में पाया कि जवाहरनगर में नाली जाम की स्थिति काफी भयावह है. जिस ठेकेदार को काम दिया गया है, वह ठीक से काम नहीं कर रहा है. इसकी शिकायत जीएम बरका-सयाल से की गई. इसके बाद भुरकुंडा अस्पताल, उरीमारी और बिरसा परियोजना के एसी कैंटीन का निरीक्षण किया. साथ ही प्रबंधन को एक सप्ताह के अन्दर एसी ठीक करने को कहा गया. उरीमारी और बिरसा परियोजना के डिस्पेंसरी का मजदूरों की मांग पर अंडर ग्राउंड माइंस के खान प्रबंधक कार्यालय भवन में शिफ्ट करने की बात पर सहमति बनी. वहीं हिल व्यू स्टेडियम की नाली मरम्मति और साफ सफाई का निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद सदस्यों ने महाप्रबंधक के साथ बैठक कर उक्त कार्यों को पूरा कराने की अपील की.

महादेव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 26 कैथा में इस वर्ष 16 अप्रैल को सादगीपूर्ण तरीके से मंडा पूजा संपन्न होगा. कैथा मंडा पूजा आयोजन व महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर मंडा पूजा समिति अध्यक्ष राजेश महतो व वार्ड पार्षद एवं कमेटी कोषाध्यक्ष देवधारी महतो के नेतृत्व में मंडा पूजा समिति व ग्रामीणों ने गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व रामगढ़ विधायक सुनिता चौधरी से मुलाकात कर 16 अप्रैल को होनेवाले मंडा पूजा व महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के पावन अवसर पर सादर आमंत्रण दिया. आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने ग्रामीणों को पूरी निष्ठा, श्रद्धापूर्वक और उल्लासपूर्ण तरीके से आयोजन संपन्न कराने की बात कही. वहीं रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि बतौर विधायक कैथा मंडा पूजा व महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार में ग्रामीणों के साथ ख्रड़ी हैं. ऐसे आयोजन का हिस्सा होना सौभाग्य की बात है.

रोबा कॉलोनी में महिला अपने दो बच्चों के साथ धरने पर बैठी

तीस वर्षीय महिला सोनी देवी अपने एक माह के दुधमुंहे बच्चे के साथ रविवार शाम से रोबा कॉलोनी के एक मकान में भूखे प्यासे धरने पर बैठ गई है. महिला का कहना है कि वह पहले से विवाहित है और पहले पति से उसका एक आठ वर्षीय पुत्र भी है. लेकिन पति से संबंध अच्छा नहीं रहने और मारपीट करने के कारण उससे अलग होना चाहती थी. इसी बीच करीब छह वर्ष पूर्व हजारीबाग जिले के रंजीत सिंह जो राेबा कॉलोनी में एक किराए के मकान में अपने माता पिता के साथ रहता है. उससे फेसबुक के जरिए पहचान हुई और मामला प्यार में बदल गया. लड़की के माता-पिता बचपन में ही गुजर गए थे और आरा में रहने वाली मौसी ने उसे पाला पोसा था. जब वो जालंधर अपने पति के पास से अपनी मौसी के घर आई तो वहीं से रंजीत सिंह ने जाकर सोनी देवी को छह वर्ष पहले अपने साथ शादी कर रखने के लिए रामगढ़ ले आया. रेलवे स्टेशन रामगढ़ के पास किराए के मकान में उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगा. इसी बीच उनके बीच शादी करने को लेकर विवाद होने लगा. महिला का आरोप है कि साथ रहते हुए वह सात बार गर्भवती हुई पर हर बार रंजीत सिंह ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवाया. जिससे महिला क्षुब्ध रहने लगी और थाने में इसकी शिकायत की. साल 2021 में मामला सखी वन स्टेप सेंटर पहुंचा, जहां दरोगा राजे कुजूर ने दोनों का समझौता करवाया और शादी करवा कर थाने से पति पत्नी की तरह जीवन यापन करने की नसीहत देते हुए भेज दिया. महिला का आरोप है कि इसी बीच उसे बहला फुसलाकर उसके पास रखे तीस हजार रुपए और करीब एक लाख के जेवर रंजीत सिंह ने ले लिया. साथ हीं बंधन बैंक एवं अन्य एक बैंक से महिला के आधार कार्ड पर साठ हजार रुपए का लोन भी ले लिया. जिसकी शिकायत सोनी देवी ने महिला थाना रामगढ़ और राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद से की. पीड़िता न्याय मिलने की आस में धरने पर बैठी है. इसे भी पढ़ें : 101">https://lagatar.in/rs-101-crore-scam-accused-sanjay-tiwari-reached-rims-on-march-25-pictures-captured-in-cctv/">101

करोड़ घोटाले का आरोपी संजय तिवारी 25 मार्च को पहुंचा था रिम्स, CCTV में तस्वीरें कैद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp