Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ जिले की 5 अहम खबरें एक साथ पढ़ें

पहली खबर

टेलर-बस की टक्कर, एक की मौत, कई घायल 

Ramgarh: रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 कुजू के मुरपा के पास सड़क किनारे खड़े टेलर को एक यात्री बस ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया. जहां 3 यात्रियों की स्थिति नाजुक बताई गई .घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोलू नामक यात्री बस हजारीबाग से रामगढ़ की ओर आ रही थी. कुजू के मुरपा में सड़क किनारे खड़े टेलर को बस ने टक्कर मार दी. जिससे यह घटना घटी. दुर्घटना के बाद कई घंटों तक सड़क जाम रहा. सूचना मिलते ही कुजू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाम हटाया. दूसरी खबर

डॉ एचके सिंह को धमकी और जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर भुरकुंडा में बैठक 

Ramgarh: मांडू प्रखंड के रउता स्थित डॉ. एचके सिंह की जमीन पर अवैध कब्जा और उन्हें धमकी देने के मामले को ले सोमवार को भुरकुंडा पंचायत भवन में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता स्थानीय मुखिया अजय पासवान ने की. बैठक में भुरकुंडा सहित आसपास के जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे. बैठक के दौरान मामले पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डॉ. एचके सिंह की जमीन और पूरे मामले से संबंधित दस्तावेजों के साथ संबंधित अधिकारियों से मिलकर कानूनी तरीके से जमीन को कब्जा मुक्त कराने की दिशा में कदम उछाएंगे. साथ ही जान से मारने की धमकी देने वाले अपराधकर्मी पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी. बताया गया कि मामले के संबंध में रामगढ़ एसपी को डॉ. एचके सिन्हा ने आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. जिसमें डॉ. एचके सिंह की ओर से कहा गया है कि रउता में उनकी पत्नी ममता सिंह के नाम पर वर्ष 2010 में सात डिसमिल जमीन उन्होंने दिनेश कुमार भगत से खरीदी है. इधर, एक दबंग द्वारा अवैध तरीके से जमीन के कुछ हिस्से पर निर्माण करा दिया गया है. जब कब्जा हटाने को कहा गया कि तो उसने जान से मारने की धमकी दी. मामले पर भुरकुंडा के लोगों में भारी नाराजगी है. तीसरी खबर

हरा राशन कार्ड धारकों को राशन दिलवाने के लिए धनंजय कुमार ने डीसी से की मांग

Ramgarh: विगत महीनों से हरा कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल रहा है. जिससे इन कार्ड धारक गरीबों को काफी परेशानी हो रही है . लोगों को हो रही इस परेशानी को रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी धनंजय कुमार ने गंभीरता से लिया है, एवं हरा राशन कार्ड धारक लोगों को राशन उपलब्ध करवाने के लिए रामगढ़ डीसी को आवेदन देकर जल्द से जल्द हरा राशन कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराने की मांग की है. चौथी खबर

जुबली कॉलेज में अध्ययन केंद्र खोलने को ले विश्वविद्यालय की टीम ने किया भौतिक निरीक्षण

जुबली कॉलेज में झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खोलने को ले सोमवार को झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की टीम ने भौतिक निरीक्षण किया. निरीक्षण में विश्वविद्यालय की विकास मौर्य, प्रेम सागर केसरी के साथ जुबली कॉलेज के प्राचार्य एनके तिवारी सहित कॉलेज के शिक्षक शामिल थे. मौके पर डॉ एसकेएस झा, प्रो राजेश कुमार, प्रो महेंद्र पांडेय, प्रो अर्जुन कुमार मिश्रा, प्रो. मनोज कुमार दास, प्रो. बालकृष्ण, प्रो. एन पांडेय, प्रो. गोपाल विश्वकर्मा, प्रो. मनोज प्रसाद, मनोज कुमार, प्रो. अरुण कुमार, भूषण शर्मा, महावीर मुंडा मौजूद थे. पांचवी खबर

भक्तिमय माहौल में धूमधाम से कैथा मंडा पूजा संपन्न

नगर परिषद के वार्ड नं 26 कैथा में भक्तिमय माहौल में मंडा पूजा मनाया गया. मंडा पूजा में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी उपस्थित हुईं. उन्होंने कहा कि मंडा पूजा में भगवान शिव की पूजा अर्चना होती है. भगवान शिव की पूजन से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है. आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि प्रतिवर्ष कैथा मंडा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष भी मंडा पूजा भक्ति भाव से संपन्न किया गया है. इस दौरान गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के सौजन्य से रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया गया. आयोजित हवन अनुष्ठान में राजेश महतो, छतरधारी महतो, शक्ति महतो बतौर यजमान सपत्नीक शामिल हुए. मंडा पूजा के अवसर पर मंदिर प्रांगण में मां पार्वती के पट का ग्रामीणों के द्वारा विधिपूर्वक पूजन किया गया. मंडा पूजा के आयोजन से ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों में हर्षोल्लास है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही