Search

कम्युनिटी हॉल का शिलान्यास समेत रामगढ़ जिले की पांच अहम खबरें पढ़ें एक साथ

रसदा शिव मंदिर प्रांगण में बनेगा कम्युनिटी हॉल, विधायक ने किया शिलान्यास Ramgarh : रामगढ़ के बासल थाना क्षेत्र के रसदा शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में सोमवार को कम्युनिटी हॉल का शिलान्यास किया गया. इसका शिलान्यास बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने विधिवत पूजा अर्चना और शिलापट्ट अनावरण कर एवं नारियल फोड़कर किया. मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि यहां के ग्रामीणों की बहुत दिनों से मांग थी, जिसे पूरा करते हुए पीवीयूएन को अनुशंसा की थी. इसके बाद इस पर लगातार जल्द से जल्द काम हो उसके के लिए हमेशा प्रखंड से लेकर जिला तक एनओसी करवाया, जिसका नतीजा है कि आज पीवीयूएन के सीएसआर मद के तहत इस कार्य का क्रियान्वयन 60 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा.

सरहुल पर्व हमें प्रकृति व संस्कृति से जोड़े रखती है : बिनोद किस्कू 

बारलोंग में हर्षोल्लास के साथ प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया. पाहन होनी ने सरना स्थल पर ईष्ट देवता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि, हरियाली, अच्छी फसल के लिए मंगलकामना की. इसके बाद समाज की पुरुष-महिलाएं व युवतियां परंपरागत वेशभूषा में सरहुल महोत्सव में शामिल हुए. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति विनोद किस्कू झामुमो जिलाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि महेन्द्र मुंडा, भारत मुंडा, समाज केंद्रीय सदस्य, दिनेश मुंडा, जिला उपाध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम में शामिल हुए. विनोद किस्कू ने कहा कि यह परंपरा पूर्वजों के जमाने से चली आ रही है. इस परंपरा को उत्सव के रूप में मनाकर नई पीढी के लोगों को सरहुल व पर्यावरण का महत्व बताना है. समुदाय के लोगों का प्रकृति से प्रेम व अटूट रिश्ता होने के कारण ही पर्यावरण व संस्कृति को अब तक सहेज कर रखा गया है. हम सभी को वातावरण की शुद्धता के लिए पेड़-पौधे लगाना होगा. हमारा जीवन प्रकृति से जुड़ा हुआ है. यह पर्व हमें प्रकृति व संस्कृति से जोड़े रखती है.

डीएवी रजरप्पा में प्राचार्य ने जूनियर विंग में नये सत्र का किया शुभारंभ

डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा के नए प्राचार्य बीपी रॉय ने जूनियर विंग की कक्षा यूकेजी से द्वितीय तक (सत्र 2023–24) का शुभारंभ किया. सर्वप्रथम छात्र–छात्राओं का स्वागत तिलकोत्सव और आशीर्वचन के साथ हुआ. इसके बाद प्राचार्य ने शिक्षिकाओं एवं बच्चों के साथ हवन कार्य संपन्न किया. ज्ञात हो कि डीएवी रजरप्पा के सीनियर विंग की कक्षा का आरंभ 5 अप्रैल 2023 से हो चुका है. प्राचार्य श्री रॉय ने हवन कार्य के पश्चात उपस्थित शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए तन-मन से लग जाएं. उन्होंने सभी अभिभावकों को यह आश्वासन दिया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में सीबीएसई के नियमानुसार विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ- साथ हरी सब्जियां जरूर उनके भोजन में शामिल कीजिए. अनुशासन के प्रति सजग रहने की भी अपील की. अंत में उन्होंने नए सत्र में एलकेजी की कक्षा 13 अप्रैल से शुरू होने की बात कही. हवन कार्यक्रम के समय धर्म शिक्षक सत्यकाम आर्य के अतिरिक्त डीएवी जूनियर विंग की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.

दुरुकसमार बिरहोर टोला में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर 

सोमवार को दुरुकसमार बिरहोर टोला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं टीएसआरडीएस घाटों के द्वारा संयुक्त रूप से बिरहोर समुदाय के परिवारों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य जांच कैंप शिविर का सिविल सर्जन रामगढ़ के द्वारा शुभारंभ किया गया. इस दौरान उन्होंने कैंप में आए कई मरीजों की जांच की. मांडू के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नितेश कुमार ने शिविर में आए मरीजों को सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. शिविर में आए बिरहोर परिवार के लोगों की जांच कर मुफ्त में दवा भी दिया. कैंप में डॉक्टर मधुरिमा, डॉक्टर रिंपी व डॉक्टर ममता ने कुल 54 बिरहोर परिवार के लोगों की जांच की. वहीं 13 बिरहोर परिवार के लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए चिन्हित किया गया .

सौंदा डी पंचायत में खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट का वितरण 

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत सौंदा डी पंचायत के जयनगर मैदान में खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट का वितरण किया गया. फुटबॉल किट का वितरण पतरातू बीडीओ हरीनाथ महतो, पंचायत के मुखिया उपेंद्र शर्मा, पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पांडे, प्रधान सहायक चितरंजन कुमार, पंचायत सेवक नरेश हजाम, नाजिर दीपक दास ने किया. मौके पर बीडीओ हरीनाथ महतो ने कहा कि प्रखंड के खिलाड़ियों को खेलने के लिए और प्रोत्साहित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-warns-china-no-one-can-take-land-as-much-as-the-tip-of-a-needle/">अमित

शाह ने चीन को चेताया, सुई की नोंक जितनी भी जमीन कोई नहीं ले सकता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp