Search

 
 
 

सीएम के जोहार यात्रा को लेकर किसने की बैठक समेत लातेहार की चार अहम खबरें एक साथ पढ़ें…

 
पहली खबर Latehar: मनिका प्रखंड मुख्यालय में लक्ष्मण सिंह के आवासीय परिसर में झामुमो की एक बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम ने किया. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लातेहार जिला में प्रस्तावित जोहार यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री के जोहार यात्रा में मनिका प्रखंड से कम से कम पांच हजार झामुमो कार्यकर्ता भाग लेगें. जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि इसके लिए प्रखंड के सभी पंचायत व टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा. इस जोहार यात्रा को ऐतिहासिक बनाया जायेगा. इसके लिए झामुमो के सभी नेता व कार्यकर्ता एकजुट हो कर कार्य करेगें. मौके पर झामुमो नेता संदीप उरांव, करीमन सिंह, रामेश्वर भुइयां, राजेंद्र उरांव, कृष्णा साव, मुरारी ठाकुर,अमरेश यादव, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना राम, शंभू उरांव, बिफन भुइयां, जगदेव उरांव, दिनेश उरांव, उपेंद्र उरांव व सोमर उरांव समेत कई झामुमो नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. दूसरी खबर

दिशा की बैठक में छाया रहा शिक्षा व पेयजल स्वच्छता विभाग के आंकड़ों में हेराफेरी का मामला

Latehar: गुरूवार को समाहरणालय के सभागार में दिशा समिति की बैठक हुई. देर तक चली इस बैठक की अध्यक्षता सांसद सुनील सिंह ने की. बैठक में उपायुक्त भोर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह व जिप अध्यक्ष पूनम देवी मुख्य रूप से उपिस्थत थे. बैठक में शिक्षा व पेयजल व स्वच्छता विभाग के द्वारा आंकड़ों में की गयी हेराफेरी का मामला प्रमुख रूप से उठाया गया. बताया गया कि शिक्षा विभाग के आंकड़ों अनुसार जिले के विद्यालयो में एक लाख 14 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं. जबकि शिक्षा विभाग के द्वारा एक लाख 15 हजार छात्रों को पोषाक, एक लाख 33 हजार पुस्तक तथा एक लाख 28 हजार 406 बच्चो को मध्याह्न भोजन देने का आंकड़ा प्रस्तुत किया गया. तीसरी खबर

पंचायत स्तर पर मुखिया ने शुरू किया जनता दरबार

Latehar: उपायुक्त भोर सिंह यादव निर्देश पर गुरूवार से बरवाडीह प्रखंड में साप्ताहिक पंचायत स्तरीय जनता दरबार का शुभारंभ किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरवाडीह राकेश सहाय ने बताया कि जनता दरबार में प्रखंड के सभी पंचायतों में मुखियाओं ने पंचायत सचिवालयों में जनता दरबार लगाया. इसमें मुखिया के अलावा पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व अन्य राजस्व कर्मी उपिस्थत थे. मौके पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा. पंचायत स्तर की समस्याओं को तत्काल निष्पादित किया गया और प्रखंड व जिला स्तरीय मामलों कों अग्रसारित किया गया गया. बीडीओ ने बताया कि प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को पंचायत स्तरीय जनता दरबार आयोजित किया जायेगा. मोरवाई पंचायत में मुखिया आशीष सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया. मौके पर प्रभारी के रूप में प्रखंड समन्वयक मनजीत कुमार सिंह उपिस्थत थे. इधर, लातेहार प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने बताया कि लातेहार प्रखंड में भी पंचायत स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है. चौथी खबर

शुक्रवार से न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखेंगे अधिवक्ता

Latehar: झारखंड बार काउंसिल, रांची के आह्वन पर लातेहार व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता छह जनवरी से अगले आदेश तक न्यायिक कार्यों से अलग रहेंगे. जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने बताया कि झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों की लगातार अनदेखी करने के विरोध में यह निर्णय लिया गया है. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही