Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलेबिरा प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए क्षमता वर्धन कार्यशाला समेत सिमडेगा की तीन खबरें पढ़ें एक साथ

Simdega : “खुशहाल बचपन अभियान” के तहत जिला समाज कल्याण विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कोलेबिरा प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अभियान में जिले के दो प्रखंडों बांसजोर एवं कोलेबिरा के सौ आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रथम चरण में यह कार्यक्रम चलाया जायेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन कोलेबिरा प्रखंड प्रमुख दूतामी हेम्ब्रम, सीओ सह सीडीपीओ हरीश कुमार एवं पिरामल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीरामल फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपशिखा कुमारी ने बताया कि खुशहाल बचपन अभियान राज्य के पांच आकांक्षी जिलों में चलाया जा रहा है, जिसमें सिमडेगा भी शामिल है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे छह साल तक के बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है. यह बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने की एक पहल है. आज इस कार्यक्रम के तहत चयनित प्रखण्ड के सभी सीडीपीओ, लेडी सुपरवाइजर, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर का एक दिवसीय उन्मुखीकरण किया गया है. दीपशिखा कुमारी ने बताया कि अभी प्रथम चरण में यह जिले के दो प्रखंड के सौ आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाया जायेगा एवं अगले चरण में इसका और विस्तार किया जायेगा. कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर अमित चतुर्वेदी एवं कुमार ताराचंद्र शामिल हुए. सभी लेडी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं गांधी फेलो तनुश्री सरकार इस कार्यक्रम उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">रांची:

RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो में मना विश्व रक्तदाता दिवस

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया. कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रहलाद मिश्रा ने बताया कि कार्ल लैंडस्टेनर के जन्म दिवस के अवसर पर 14 जून को रक्तदाता दिवस मनाया जाता है. उन्होंने रक्त के बारे में एवं रक्तदान से होने वाले फायदे के बारे में छात्रों को बताया. निदेशक ने छात्राओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि सभी कोई रक्तदान करें और लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें. प्राचार्या संगीता कुमारी ने भी रक्तदाता दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि रक्त दें, प्लाज्मा दें, जीवन साझा करें और बार-बार करें. स्कीट के माध्यम से छात्राओं ने रक्त दिवस के बारे में समझाया. मंच संचालन द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली भारती ने किया. ट्यूटर निभा खलखो ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए रक्तदान दिवस पर अपने विचार रखे. आज के कार्यक्रम में ट्यूटर अलविना तोपनो, रश्मि बाड़ा, लीलावती कुमारी, मटिलदा तिर्की , लीलावती साहू , सचिव निभा मिश्रा, कोर्डिनेटर रविकांत मिश्रा एवं सभी एएनएम एवं जीएनएम की छात्राएं उपस्थित थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही