Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मारपीट में मां-बाप और बेटा घायल समेत गढ़वा की तीन खबरें पढ़ें एक साथ

Garhwa : गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में जगरनाथ यादव, उनकी पत्नी चंद्रावती देवी और उनका बेटा जितेंद्र यादव शामिल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जितेंद्र और उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी, उसी दौरान मारपीट हो गई. इसकी सूचना जितेंद्र की पत्नी ने अपने मायके वालों को दी, जिसके बाद मायके से उसका भाई धर्मवीर कुमार यादव ने पहुंचा और मारपीट की. जिसमें तीनों घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल

[caption id="attachment_656058" align="alignleft" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/02rc_m_229_02062023_1-300x169.jpg"

alt="बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल" width="300" height="169" /> बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल[/caption] गढ़वा-पांडू सड़क में लोबंधा के समीप बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के तिसरटेटुका गांव निवासी दीपक राम एवं पांडु थाना क्षेत्र के डाला खुर्द गांव निवासी सुदीप भुइयां का नाम शामिल है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों एक बाइक पर सवार होकर डाला खुर्द जा रहे थे. इसी बीच लोबांधा के समीप एक तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसके बाद आसपास के लोगों ने उठाकर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

हाइवा की चपेट में आने से एक युवक घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/02rc_m_220_02062023_1-300x169.jpg"

alt="हाइवा की चपेट में आने से एक युवक घायल" width="300" height="169" />गढ़वा जिला के मुख्यालय थाना क्षेत्र के बेलचंपा में हाइवा की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान पलामू जिला के पंजरी कला गांव निवासी सुनील महतो के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया गया कि सुनील दरमी गांव में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में जा रहा था. उसी दौरान बेलचंपा में एक हाइवे ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : पूछताछ">https://lagatar.in/in-interrogation-gangster-aman-sahu-revealed-many-secrets-had-entered-the-world-of-crime-in-the-year-2012/">पूछताछ

में गैंगस्टर अमन साहू ने उगले कई राज, साल 2012 में अपराध की दुनिया में रखा था कदम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही