Search

 
 
 

बरही की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ

 

प्रशासन ने जीटी रोड के किनारे स्थित पुराने खुले कुएं को भरवाया

Barhi : जीटी रोड करियातपुर के समीप खुले पुराने कुएं को भरवा दिया गया है. यह जानकारी बीडीओ सीआर इंदीवर ने दी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रखंड के अन्य जगहों पर भी अगर कहीं खतरनाक खुला कुआं है, तो उसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें. दरअसल बीते सप्ताह पदमा के रोमी में एनएच के बगल में स्थित कुएं में टाटा सूमो गाड़ी गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी. इसमें एनएचएआई की उदासीनता और लापरवाही सामने आयी थी. सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा चुका है. कई स्थानों पर काम चल रहा है. बावजूद सड़क किनारे खुला कुआं होना एनएचएआई के कार्यों पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है. करियातपुर स्थित कुएं के संबंध में धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने प्रशासन जानकारी दी थी और यथाशीघ्र भराने की मांग की थी. उन्होंने यह भी कहा कि रोमी की घटना से सबक लेते हुए एनएचएआई को सड़क किनारे बने कुएं या अन्य गहरे गड्ढे को भी ढूढ़कर भरवा देना चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो सके. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तिलेश्वर साहू सेना ने रसोइया संघ के आंदोलन का किया समर्थन, धरना में शामिल हुए केंद्रीय अध्यक्ष

रसोइया संघ की मांग जायज, तत्काल कार्य पर बुलाए सरकार : अरुण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/12-10-300x200.jpg"

alt="" width="349" height="232" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/13-6-300x200.jpg"

alt="" width="350" height="233" />झारखंड प्रदेश रसोइया संघ के बैनर तले मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रविवार को एक दिवसीय धरना दिया. धरना बहुद्देश्यीय भवन में आयोजित किया गया. इसमें बरही, पदमा, चौपारण आदि प्रखंडों की कई रसोइया शामिल हुईं. रसोइयों ने बताया कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से न्यूनतम मजदूरी पर उनलोगों ने विद्यालय के बच्चों को खाना खिलाया है. परंतु राज्य सरकार स्थायी करने की जगह उनकी सेवा ही समाप्त कर दी है. यह अनुचित और अन्यायपूर्ण कदम है. सरकार उनलोगों के साथ दोहरा व्यवहार कर रही है. इस पर सरकार को पुनर्विचार करने की आवश्यकता है. रसोइया संघ की मांग को जायज बताते हुए तिलेश्वर साहू सेना ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है. धरना स्थल पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष पहुंचकर धरना दे रही महिलाओं का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी रसोइयों की मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाएगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को लेकर वह सीएम से भी वार्ता करेंगे. उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार तत्काल सभी रसोइयों को उनके कार्यों पर वापस बुलाए, अन्यथा महिलाएं उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी. मौके पर तिलेश्वर साहू सेना के बरही प्रखंड उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, बालेश्वर राम, पूनम राणा, सुनीता देवी, उषा देवी, बिमला देवी, कविता कुमारी, सीमा देवी, हेमंती देवी, पूनम देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही