Search

 
 
 

वज्रपात की चपेट में आकर एक की मौत, एक महिला घायल समेत गढ़वा की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ

 
Garhwa : गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी 50 वर्षीय शिव शंकर प्रसाद की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शिव शंकर मवेशी चराने खेत की तरफ गए हुए थे, उसी दौरान हल्की बारिश के बीच अचानक वज्रपात हुई, जिसमें शिव शंकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी. परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं गढ़वा के रेहला थाना क्षेत्र के सिगासिगी गांव में वज्रपात की घटना में वृक्ष चौधरी की पत्नी बसंती देवी घायल हो गई. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह घर के पास बैठी हुई थी, उसी दौरान हल्की बारिश के बीच व्रजपात हुई, जिसकी चपेट में आकर वह घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

स्कूल से घर लौट रही बच्ची साइकिल के टक्कर से हुई घायल, रिम्स रेफर  

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/21-2-300x200.jpg"

alt="साइकिल के टक्कर से बच्ची गंभीर " width="255" height="170" />गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र के मड़वनिया गांव निवासी जीतन राम की पुत्री रागिनी कुमारी स्कूल से अपने घर लौट रही थी. इसी बीच रास्ते में एक साइकिल सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. दुर्घटना के बाद परिजन उसे उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले गए. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया है. उसके माथे में गंभीर चोट लगी है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-tata-sumo-fell-into-a-well-in-padma-hazaribagh-6-dead-3-serious/">बड़ी

खबरः हजारीबाग के पदमा में कुएं में गिरी टाटा सूमो, 6 की मौत, 3 गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही