Search

निकली भव्य कलश यात्रा समेत कोडरमा की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ

Koderma : सतगावां प्रखंड के ग्राम खुट्टा में पांच दिवसीय यज्ञ की शुरुआत की गई है. यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा यज्ञ स्थल खुट्टा शिव मंदिर प्रांगण से निकलकर कलीडीह, पचमौह, बासोडीह, समलडीह दुर्गा मंदिर होते हुए सकरी नदी में मैशरवा घाट में कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां कलश स्थापित की गई. कलश यात्रा में 15 सौ कन्याएं-महिलाएं लाल व भगवा वस्त्र पहन कर शामिल हुईं. इस यात्रा में मुख्य रूप से बीडीओ बैधनाथ उरांव, जिला परिषद सदस्य नीतू कुमारी, उपप्रमुख मनोज कुमार निराला, सांसद प्रतिनिधि मनोज चौधरी, विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह, पूर्व मुखिया मथुरा प्रसाद यादव शामिल हुए. यज्ञ समिति के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक शाम 6 से कथा प्रारंभ की जाएगी. मौके पर हजारीबाग डीएसओ अरविंद कुमार, पंकज पांडे, अर्जुन प्रसाद, नागेश्वर मोदी, सहदेव अग्रवाल, ब्रह्मदेव अग्रवाल, अजीत मोदी, आशुतोष राणा, सचिन राणा, विपुल मोदी, बसंत कुमार, धर्मेंद्र मोदी, मंटू साव, द्वारिका मोदी, संतोष कुमार, बबलू मोदी, डब्लू मोदी, आशीष अग्रवाल, सुधीर कुमार, धनेश्वर शर्मा, रोशन शर्मा, बबलू साव, महेंद्र यादव, केदार साव, जितेंद्र साव आदि लोग शामिल थे.

हाथियों ने घर का दरवाजा तोड़कर चावल, आलू-प्याज को किया चट  

[caption id="attachment_649609" align="alignleft" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-26-at-7.03.19-PM-225x300.jpeg"

alt="हाथियों ने घर का दरवाजा तोड़कर चावल, आलू-प्याज को किया चट   " width="225" height="300" /> हाथियों ने घर का दरवाजा तोड़कर चावल, आलू-प्याज को किया चट             [/caption] गुरुवार की रात्रि हाथियों के झुंड से बिछड़ कर मरकच्चो के पपलो पहुंचे दो हाथियों ने घर में रखे चावल, आलू व प्याज को चट कर गए. ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार झुंड से बिछड़ कर दो हाथी गुरुवार की रात्रि लगभग 9 बजे ग्राम पपलो पहुंच गए. इसके बाद पपलो स्थित महादेव यादव पिता ऋतु महतो के ताला लगे घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखे 2 ड्राम चावल, लगभग 50 किलो आलू व 50 किलो प्याज चट कर गये. पपलो निवासी महादेव महतो ने बताया कि गांव में ही एक घर में शादी का खाना खाने पूरा परिवार ताला बंद कर गया था. इसी बीच दो हाथी बंद घर का दरवाजा तोड़कर सारा खाने पीने का सामान चट कर गये. साथ ही कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. उस वक्त घर में कोई सदस्य नहीं था, नहीं तो जान माल की क्षति हो सकती थी. बेरहवा जंगल से सटे गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने क्षतिपूर्ति की मांग की है. इसे भी पढ़ें –जानिये">https://lagatar.in/know-why-officer-stopped-deepak-prakash-outside-the-raj-bhavan/">जानिये

राजभवन के बाहर पदाधिकारी ने दीपक प्रकाश को क्यों रोका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//