Search

 
 
 

लातेहार की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ

 

लातेहार : सीआरपीएफ ने किया पौधरोपण

Latehar : सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर ई-कंपनी के द्वारा के बरवाडीह प्रखंड के मंडल ग्राम में पौधारोपण किया गया. सहायक कमांडेंट नीरज कुमार सोनकर के नेतृत्व में किये गये पौधारोपण में 800 से अधिक औषधीय, इमारती व फलदार पौधे लगाये गये. सोनकर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में पेड़-पौधों का काफी महत्व है. हम जो सांस लेते हैं वह ऑक्सीजन भी इन्हीं पेड़ पौधों से मिलता है. इन पेड़ पौधों से ही हमारे वायुमंडल में स्वच्छ हवा बहती है. इसलिए पेड़-पौधों एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबका दायित्व है. जंगल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान आगे भी जारी रहेगा. मौके पर केदार सिंह यादव, रणधीर सिंह, धर्मेंद्र नाथ पांडेय, हेमंत कुमार दास, अजीत कुमार, संजय कुमार यादव, ब्रजेश सिंह तोमर, धर्मेंद्र कुमार, चंदन कुमार यादव, गुड्डू कुमार, अमित कुमार यादव व नारायण कुमार समेत सीआरपीएफ के कई जवान व ग्रामीण उपस्थित थे. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फोरलेन में भूमि अधिग्रहण को लेकर रैयतों ने की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/15-6.jpg"

alt="फोरलेन में भूमि अधिग्रहण को लेकर रैयतों ने की बैठक" width="600" height="400" /> मनिका प्रखंड के शिव मंदिर परिसर, सिंजो में रविवार को सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया. बैठक में एनएच- 75 फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में अधिग्रहित किये जा रहे भूमि के मुआवजा दर पर असंतोष प्रकट किया. रैयतों ने कहा कि एनएचआई के द्वारा दिये जा रहे इस मुआवजे से कोई भी रैयत संतुष्ट नहीं है. सुरेंद्र पासवान ने कहा कि मनिका में एनएचएआई के द्वारा जो मुआवजा तय किया गया है, वह काफी कम है. वर्तमान में तय मुआवजा से कई गुना अधिक मूल्य पर जमीन का क्रय- विक्रय हुआ है. जब हम लोग 15 डिसमिल तक जमीन की खरीदारी करते हैं तो सरकार के यहां रेवेन्यू के रूप में आवासीय का निर्धारण शुल्क जमा करना पड़ता है. जबकि 15 डिसमिल से कम जमीन फोरलेन में जा रहा है, उसका भी मुआवजा कृषि जमीन के बराबर तय किया गया है. हरि प्रसाद यादव, जितेंद्र प्रसाद यादव व परमानंद यादव ने एक स्वर में कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजे की राशि से हम लोग संतुष्ट नहीं हैं. ग्रामीणों ने वर्तमान समय में चल रहे दर पर जमीन की मुआवजा राशि तय करने की मांग की. आगे की रूपरेखा के लिए एवं संवैधानिक रूप से लड़ाई लड़ने के लिए अगली बैठक 17 जुलाई को लोहिया भवन में आयोजित की जायेगी. बैठक में सीताराम यादव, नरेश यादव, सकलदीप यादव, प्रेमनाथ प्रसाद, प्रदीप यादव, आनंद प्रजापति, अमरेश यादव, दरोगी यादव, सेठा यादव, संजय यादव व केश्वर पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही