Search

 
 
 

लातेहार की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ

 
सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारा जरूरी : आशुतोष कुमार Latehar : लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के मुरूप पंचायत भवन में कम्यूनिटी आउटरिच प्रोग्राम के तहत बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारा जरूरी है. उन्होंने कहा कि समाज में किसी प्रकार की विद्वेष व दुर्भावनाओं की कोई जगह नहीं है. आपसी भाईचारा व सद्भाव से ही समाज का विकास संभव है. उन्होंने अपराध नियंत्रण में सामूहिक भागीदारी निभाने की अपील की. कहा कि ग्रामीण कोई भी सूचना पुलिस को दे सकते हैं. इसमें पूरी तरह गोपनीयता बरती जायेगी. थाना प्रभारी ने सामाजिक कुरीति एवं अंधविश्वास में नहीं पड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि डायन बिसाही कह कर किसी को प्रताडि़त करना एक अपराध है. उन्होंने ऐसे किसी अपराध से बचने की सलाह दी. मौके पर एसआई गौरव सिंह, राज रौशन सिंह व देवनांद कुमार के अलावा समाजसेवी मनोज सिंह, विनोद सिंह, महेश सिंह, हाजी सेराज साहब, पूर्व मुखिया संदीप उरांव, मुखिया अमरेश उरांव, पंसस उमर आलम व प्रदीप सिंह आदि उपस्थित थे. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता 21 जुलाई से

सदर प्रखंड के बाजकुम गांव में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में आगामी 21 जुलाई से 14 वीं क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. दो दिन होने वाले कुश्ती प्रतियोगिता में पटना संभाग के बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगी. उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पीके सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह डीसी भोर सिंह यादव के द्वारा किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cm-gave-a-gift-of-785-crores-to-the-district-foundation-stone-inauguration-of-228-schemes/">गिरिडीह

: सीएम ने जिले को दी 785 करोड़ की सौगात, 228 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही