Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का भव्य स्वागत समेत जिले की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Koderma : कोडरमा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया गया. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता रांची से इस ट्रेन में सवार होकर कोडरमा पहुंचे. कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6- 7 पर रेल प्रशासन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्थल पर ट्रेन के पहुंचने पर ढोल नगाड़े एवं फूलों की बारिश के साथ ट्रेन का स्वागत किया गया. इस दौरान स्कूली छात्राओं के द्वारा पारंपरिक झारखंडी नृत्य भी प्रस्तुत किए गए. सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि उद्घाटन के मौके पर उन्हें भी रांची से कोडरमा तक सफर करने का अवसर प्राप्त हुआ. रांची से कोडरमा तक के सफर में झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य देखने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन के दृष्टिकोण से भी यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण है. इस आधुनिक ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे के साथ वाईफाई, बेहतर कैटरिंग, मूविंग चेयर समेत यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है. सांसद ने कहा कि जल्द ही न्यू गिरिडीह मधुपुर होते हुए रांची तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जाएगा. इसको लेकर तैयारियां की जा रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/12-11-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/14-10-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि आज का दिन काफी ऐतिहासिक है. कोडरमा में इस ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को रांची-पटना जाने में काफी सहूलियत होगी. ट्रेन में सवार होकर पहुंचे बरही के विधायक उमाशंकर यादव अकेला ने कहा कि उनके द्वारा मंडल के डीआरएम से बरही स्टेशन पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव देने की मांग की गई है, ताकि बरही वासियों को भी इसका लाभ मिल सके. वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए हजारीबाग सरस्वती विद्या मंदिर कुम्हारटोली के छात्र-छात्राओं ने हजारीबाग से कोडरमा तक वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर किया. इस दौरान बच्चों ने ट्रेन में सफर के अनुभव को काफी शानदार और अविस्मरणीय बताया. वहीं कोडरमा स्टेशन से सैनिक स्कूल तिलैया के 31 कैडेट्स वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हुए, जो कोडरमा से गया तक का सफर तय करेंगे. कार्यक्रम का संचालन पिपराडीह स्टेशन प्रबंधक बीबी सिंह ने किया. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, कोडरमा प्रमुख सुषमा देवी, स्टेशन प्रबंधक रवींद्र कुमार, आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी जवाहरलाल, सीटीआई अरविंद सुमन समेत कई लोग उपस्थित थे.

कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत

जालियांवाला बाग एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला कोडरमा स्टेशन पर उतरने के दौरान सोमवार की देर शाम असंतुलित होकर ट्रेन के नीचे गिर गई थी. जिसके बाद ट्रेन के यात्रियों ने चेन पुलिंग कर गाड़ी को रोका. इस दौरान स्टेशन ड्यूटी में तैनात रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम एवं अन्य रेल कर्मियों के द्वारा तत्काल महिला को ट्रेन के नीचे से निकाला गया और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया. घायल महिला ने अपना नाम किरण देवी (उम्र 45 वर्ष, पति राजू साव, न्यू कॉलोनी, कोडरमा) निवासी बताया. महिला पटना से गया तक एक यात्री ट्रेन से पहुंची इसके बाद गया में जालियांवाला बाग में सवार होकर कोडरमा आ रही थी. कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली. जब ट्रेन स्टेशन से खुल रही थी उसी समय महिला ने हड़बड़ी में ट्रेन से उतरने का प्रयास किया. जिसके बाद वह असंतुलित होकर ट्रेन के नीचे गिर गई थी. सदर अस्पताल कोडरमा में इलाज के दौरान सोमवार की देर रात महिला की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-poster-exposes-bjps-infighting/">हजारीबाग

: पोस्टर ने खोली भाजपा की अंदरूनी कलह की पोल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही