Search

 
 
 

घटवार आदिवासी महासभा की बैठक समेत कोडरमा की दो खबरें पढ़ें एक साथ

 

घटवार आदिवासी महासभा युवा मोर्चा जिला कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा 

Koderma : नवलशाही थाना क्षेत्र के नेरपुर(डोमचांच प्रखंड) में घटवार आदिवासी महासभा युवा मोर्चा जिला कमेटी की एक बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किशुन सिंह व संचालन प्रखंड अध्यक्ष गणेश सिंह ने किया. आयोजित बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश की महिला नेत्री सोनिया देवी, महादेव सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र सिंह मौजूद थे. मौके पर सोनिया देवी ने कहा कि हमारे घटवार समाज के हर एक युवाओं को संगठन से जोड़ना, सामाजिक चेतना और राजनीतिक चेतना के बारे में जागरूक करना है, ताकि आने वाले समय में हमारे समाज का कोई भी युवा ठगा महसूस ना करे और अपने अधिकार के लिए संघर्ष ना करे. वहीं महेंद्र सिंह घटवार ने कहा कि हमारे समाज के हर एक युवाओं शिक्षा के प्रति जागरूक करना है और उनको पढ़ने को लेकर प्रेरित भी करना है, ताकि हमारे समाज का उत्थान हो सके. बैठक में महेंद्र सिंह, किशुन सिंह, जिला सचिव भागीरथ सिंह घटवार, कोषाध्यक्ष महेश सिंह घटवार, मीडिया प्रभारी शंभू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह, शिव कुमार सिंह, प्रखंड सचिव रौशन सिंह, सिकेंदर सिंह, संगठन मंत्री राजेश सिंह, विनोद सिंह, हरी लाल सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, शिवकुमार सिंह, शंकर सिंह, राजू सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे.

पंचायत भवन की मरम्मती व चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-58.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के ग्राम पंचायत मुरकमनाई व डगरनवां पंचायत के भवन की मरम्मती व चहारदीवारी निर्माण कार्य योजना का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने किया. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाजपा महामंत्री राजकुमार यादव व मुखिया उषा देवी भी मुख्य रूप से मौजूद रहीं. उक्त दोनों पंचायत भवनों की मरम्मती व चहारदीवारी का निर्माण जिला परिषद मद से लगभग चौबीस लाख की लागत से किया जाना है. मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत के विकास से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले, इसकी सारी व्यवस्थाएं पंचायत भवन से संचालित होती है. ऐसे में पंचायत भवनों का सुदृढ़ होना आवश्यक है. प्रखंड में सभी पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार होना है. इसी क्रम में रविवार को डगरनवां व मुरकमनाई पंचायत भवन के मरम्मतीकरण का शिलान्यास किया गया. उन्होंने संवेदक से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की भी बात कही. मौके पर वरीय नेता राजकुमार यादव, पवन सिंह, लखन पासवान, सकलदेव यादव, बलदेव यादव, दारो यादव, बबलू यादव, राजद युवा मोर्चा अध्यक्ष उदय यादव, टिंकू यादव, बनवारी यादव, नकुल यादव, सहदेव यादव, बालो यादव,अरविंद यादव, मुकेश यादव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रोहिंग्या">https://lagatar.in/rohingyas-are-entering-the-country-without-passport-visa-a-big-threat-to-the-sovereignty-of-the-country-himanta-biswa-sarma/">रोहिंग्या

बिना पासपोर्ट-वीजा के देश में घुस रहे हैं, देश की संप्रभुता के लिए बड़ा खतरा : हिमंत बिस्वा सरमा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही