Search

 
 
 

देवघर की खबरें- मां शक्ति की आराधना में जुटे श्रद्धालु और मारपीट में एक घायल

 

देवघर में मां शक्ति की आराधना में जुटे श्रद्धालु

महास्नान के बाद प्राण प्रतिष्ठा कर खोले गए पूजा पंडालों और मंडपों के पट Deoghar: बाबा बैद्यनाथ और माता शक्ति की नगरी में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पूरे विधि विधान माता की आराधना की जा रही है. शनिवार को महासप्तमी तिथि पर माता के दर्शन के लिए दोपहर के बाद से पूजा मंडपों एवं पंडालों के पट खोल दिए गए. भक्तों ने माता के दर्शन कर मंगल कामना की. इससे पहले सप्तमी तिथि पर शनिवार सुबह 7 बजे से ही सभी पूजा समितियों और वेदी की ओर से बेल्व वृक्ष में मां बिल्व भरनी को डोली में उठाकर मंडप के नजदीक तालाब पर लाया गया. [caption id="attachment_788498" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-148.jpg"

alt="" width="1600" height="1204" /> मां दुर्गे को महास्नान कराते पंडा[/caption] इसके बाद परंपरा के अनुसार तालाब में पुजारी व आचार्य द्वारा मंत्रोच्चार के साथ माता को शाही स्नान कराया गया. इस महास्नान में मां को सात समुद्र का जल, झरना, ओला जल, ईख रस, चरनामृत से स्नान कराने के उपरांत ढोल नगाड़े और माता के उद्घोष कर नगर भ्रमण कराया गया. इसके बाद सुबह 11 बजे तक माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इसके बाग भक्तों के लिए पट खोल दिए गए. --------

जसीडीह में मारपीट में कई घायल

देवघर जसीडीह थाना क्षेत्र के रुपसागर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. थाने में की शिकायत. इसके बाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. घायल रियाज अंसारी ने बताया कि आपसी विवाद में भाई के साथ मारपीट हुई. इसमें वह घायल हो गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही