Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह की खबरें- झाड़ियों में मिला जख्मी शख्स और टिकैत परिवार के धरने को पंसस का समर्थन

Advertisement
Advertisement

बेंगाबादः जख्मी शख्स झाड़ियों से मिला, भेजा गया अस्पताल

Bengabad (giridih): बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोड़ पर जख्मी हालत में एक व्यक्ति मिला. राहगीरों की नजर पड़ने के बाद इसकी सूचना मधवाडीह पंचायत के मुखिया सिद्दीक़ अंसारी को दी गई. सूचना पाकर मुखिया मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. घटना को लेकर बताया जाता है कि घायल व्यक्ति गांडेय का रहने वाला है. संभावना जताई जा रही है कि वह सड़क दुर्घटना में जख्मी होकर झाड़ियों में गिर गया होगा. घायल व्यक्ति का इलाज गिरिडीह के निजी अस्पताल में चल रहा है. --------- [caption id="attachment_784840" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Giridih.jpg"

alt="" width="1600" height="1204" /> पंसस के सदस्यों ने टिकैत परिवार के धरना का किया समर्थन[/caption]

पंसस के सदस्यों ने टिकैत परिवार के धरना का किया समर्थन

 कहा 18 अक्टूबर तक न्याय नही मिला तो करेंगे चक्का जाम Ganwa (Giridih): गावां कालीमंडा के सामने छह दिनों से चल रहे धरना का सभी पंचायत समिति सदस्यों ने सोमवार को समर्थन दिया. इस दौरान प्रशासन द्वारा मामले में कोई ठोस पहल नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई. कहा गया कि इस तरह के मामले में प्रशासन को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करना चाहिए. पंसस अखलेश यादव ने कहा कि गावां प्रखंड में अंचल कर्मियों के मिलीभगत से भू-माफिया फर्जी दस्तावेज बनाकर दूसरे के जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे है. कहा कि प्रखण्ड में इनदिनों लगातार जमीन का मामला बढ़ रहा है. विवाद को लेकर कई जगह हत्या व मारपीट का घटना सामने आ रही है. उन्होंने डीसी व एसपी से मांग किया है कि इस मामले का जल्द से जल्द हल निकाला जाए व टिकैत परिवार को न्याय दिया जाए, नहीं तो हमलोग चुप नही बैठेंगे. कहा कि 18 अक्टूबर तक प्रशासन द्वारा ठोस कदम नही लिया गया तो 19 अक्टूबर को सड़क जाम किया जाएगा. इधर बाद में मामले को लेकर सीओ अविनाश रंजन को एक ज्ञापन भी सौपा गया है. मौके पर अशोक यादव, सुनील दास, पिंटू कुमार, अजित तिवारी, ललित पांडेय, मेवालाल, जीतू राम, निरंजन सिंह, मुन्ना सिंह, दिलीप पांडेय, अमरदीप निराला व इंद्रदेव यादव समेत कई लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही