Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग की दो खबरें पढ़ें एक साथ

Hazaribagh : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बेलकप्पी निवासी उमन साव और लीलावती देवी के बेटे पिंटू कुमार का चयन भारतीय सेना (नेवी) में हुआ है. बेलकप्पी के बेटे की सरकारी नौकरी में चयन होने पर खुशी का माहौल है. समाजसेवी सीके पांडेय ने बताया कि पिंटू कुमार उनका विद्यार्थी भी रहा है. वह शुरू से मेधावी विद्यार्थी रहा है. उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर पूर्व उप मुखिया सुरेश कुमार पांडेय, नरेंद्र पांडेय, मुकेश कुमार तिवारी, रिंकू माली, अनिल मोदी और दिनेश पासवान पिंटू कुमार को घर में जाकर सम्मानित किया.

जोरदाग में मंडा पूजा व मेले की तैयारी शुरू, अंगारों पर चलेंगे शिवभक्त

[caption id="attachment_666960" align="alignleft" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/kerdari-manda-pooja_352-300x233.jpg"

alt="जोरदाग में मंडा पूजा की तैयारी" width="300" height="233" /> जोरदाग में मंडा पूजा की तैयारी[/caption] केरेडारी प्रखंड के जोरदाग में मंडा पूजा व मेला का आयोजन 15 जून को होगा. इसकी तैयारी के लिए ग्रामीण और समिति के पदाधिकारी जुट गए हैं. 15 जून को शिवभक्त दिनभर उपवास में रहकर रात्रि में स्नान कर अंगारों पर चल शिव भक्ति एवं आस्था का परिचय देंगे. इसके बाद सुबह में लगभग 40 फीट ऊंचे झूले पर झूलते हुए आशीर्वाद के रूप में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करेंगे. जिसे लोग ग्रहण करेंगे. समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के लिए मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था की गई है. इसके लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं अन्य कई मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए गए हैं. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-attaches-assets-worth-over-75-crores-in-land-scam-case/">BREAKING

: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 75.39 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही