Search

 
 
 

जिला कबड्डी टीम के खिलाड़ियों का चयन समेत लातेहार की दो खबरें पढ़ें एक साथ

 
Latehar : खूंटी में प्रस्तावित जूनियर बालक व बालिका अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए लातेहार जिला टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया. इसके लिए जिला स्टेडियम में रविवार को ट्रायल किया गया. चयनित खिलाड़ियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बरवाडीह में आयोजित की जायेगी. मौके पर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अशफाक आलम मुन्ना, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार व कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सहित कबड्डी एसोसिएशन के लोग उपस्थित थे.

अखिल भारतीय पंचायती राज परिषद की बैठक संपन्न

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/23-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मनिका प्रखंड मुख्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक अखिल भारतीय पंचायती राज्य परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सड़क सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सदस्य रविंद्र नाथ तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. उन्होंने बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी. श्री तिवारी ने कहा कि झारखंड की सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों का न सिर्फ हनन कर रही है, बल्कि उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. कहा कि पंचायती राज के तहत कुल 29 विषय पंचायत प्रतिनिधियों का अधिकार क्षेत्र में आते हैं. उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर कई जानकारी लोगों को दी. बैठक में जिला परिषद सदस्य पश्चिमी बलवंत सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य रघु पाल सिंह, मुखिया झमन सिंह, उप मुखिया अजीत कुमार, पिंकी देवी, धनलाल उरांव, पूर्व प्रमुख उमेश यादव, सकलदीप यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रमोद राम, सैमूल अंसारी, वीरेंद्र सिंह, गिरधारी उरांव, ज्ञान सिंह व कौशल तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-including-three-members-of-the-same-family-ill-after-eating-khukri/">हजारीबाग

: खुखरी खाने से एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही