Search

राजस्व एवं विभिन्न विकास कार्यों की डीसी ने की समीक्षा समेत रामगढ़ की दो खबरें पढ़ें एक साथ

Ramgarh : मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में डीसी माधवी मिश्रा ने राजस्व एवं विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की. डीसी ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से लंबित दाखिल खारिज मामलों की जानकारी ली और मामलों के ससमय निष्पादन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. विभिन्न परियोजनाओं में भूमि अधियाचना एफआरए/ एनओसी संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने राजस्व कार्यालय एवं संबंधित अंचल अधिकारियों से इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. डीसी ने जमीन अधिग्रहण के उपरांत ससमय मुआवजे का भुगतान लाभुकों को करने एवं विभिन्न परियोजनाओं को भूमि उपलब्ध कराने के तहत कार्य पूर्ण करने सहित अन्य निर्देश दिए. बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, एलआरडीसी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन

मंगलवार को समाहरणालय रामगढ़ स्थित सभाकक्ष में डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के दौरान सोशियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी (सीड्स) के कार्यक्रम समन्वयक कैलाश चंद्र साहु के द्वारा पीपीटी के माध्यम से तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. इस दौरान उन्होंने बताया कि दिशा-निर्देशों के अनुसार कोई भी दुकान जिसमें तंबाकू उत्पादों की बिक्री होती है, वहां किसी भी अन्य उत्पाद जैसे बिस्किट, टॉफ़ी, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक आदि की बिक्री नहीं की जानी है, जो भी दुकानदार इस नियम की अवमानना करते हैं. उनके विरुद्ध एक्ट के प्रावधानों के अनुसार चालान एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जानी है. इसके साथ ही तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए दुकानदारों को दिए जाने वाले लाइसेंस की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के अगर कोई भी दुकानदार तंबाकू उत्पादों की बिक्री करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. कार्यशाला के दौरान डीसी ने तंबाकू नियंत्रण के लिए जिला एवं प्रखंड स्तरीय समन्वय को जमीनी स्तर पर तंबाकू उत्पादों पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने जागरुकता कार्यक्रम के द्वारा लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभाव से अवगत करने एवं तंबाकू का सेवन नहीं करने को लेकर जागरूक करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : इंटरमीडिएट">https://lagatar.in/ramgarhs-divya-became-state-topper-by-scoring-95-8-marks-in-intermediate-wants-to-become-a-doctor/">इंटरमीडिएट

में 95.8% अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी रामगढ़ की दिव्या, बनना चाहती है डॉक्टर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//