Search

 
 
 

सिमडेगा की खबरें- कल्याण विभाग ने किया चूजा वितरण और कांग्रेस का भारत जोड़ो की बात कार्यक्रम

 
Simdega: ठेठईटांगर प्रखंड में कल्याण विभाग ने अनुसूचित जनजाति के लोगों के बीच चूजा वितरण किया. चूजा वितरण प्रदीप कुल्लू, कोरोंजो मुकुल आनंद बिलुंग अलसंगा इमारनिसिया डुंगडुंग, कोरोंजों के बीच ब्रॉयलर चूजे का वितरण किया. साथ ही चूजों को रख-रखाव और दाना, दवा, बल्ब समेत कई सामानों का वितरण किया गया. चूजों का वितरण ठेठईटांगर प्रमुख बिपिन पंकज मिंज एवं विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू, सुशील बोदरा के द्वारा किया गया. इस मौके पर प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने कहा कि आर्थिक लाभ के लिए यह योजना संचालित की गई. सही ढंग से मुर्गी पालन करने पर एक माह में मुर्गी 1 किलो के लगभग तैयार हो जाता है. यह कम समय में अधिक लाभ देने वाली योजना है. ----------

कोलेबिरा के शाहपुर में भारत जोड़ो की बात आम जनों के साथ कार्यक्रम

Simdega: भारत जोड़ो की बात आम जनों के साथ कार्यक्रम कोलेबिरा प्रखंड प्रभारी जमीर खान के निर्देश पर पंचायत प्रभारी मो तनवीर और मीडिया प्रभारी अमृत डुंगडुंग के नेतृत्व में की गई. इस दौरान कोलेबिरा प्रखंड के शाहपुर पंचायत के चयाटोली, शाहपुर, बम्बोटोली, देवाटोली, किसान टोली, लसिया,आदि गांव में भारत जोड़ो की बात आम जनों के साथ में कांग्रेस और राहुल गांधी के संदेश को लोगों तक पहुंचाया गया. कार्यक्रम में कोलेबिरा प्रखंड प्रभारी जमीर खान, पीसीसी डेलीगेट कोलेबिरा शमी आलम,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा,जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल प्रसाद,अल्पसंख्यक जिला सचिव जमीर हसन,मीडिया प्रभारी अमृत डुंगडुंग,पंचायत प्रभारी मो तनवीर,तनवीर असंरी,अमृत डुंगडुंग,पौलुस गुड़िया,रवि गोप,संतोष बां,लिली किड़ो, उपस्थित हुए. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही