Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लचरागढ़ साप्ताहिक बाजार में चला वाहन चेकिंग अभियान समेत सिमडेगा की दो खबरें पढ़ें एक साथ

Simdega : कोलेबिरा के लचरागढ़ साप्ताहिक बाजार में चोरी, डकैती व अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. कोलेबिरा थाना प्रभारी प्रभात कुमार के निर्देशानुसार एसआई अनिरुद्ध पासवान के नेतृत्व में बाजार परिसर में बाइक एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गई. इस दौरान ट्रिपल लोडिंग रहे वाहन चालकों को बीच बाजार में ही उठक-बैठक कराकर सड़क नियमों का अनुपालन करने की सख्त हिदायत दी गई. बता दें कि कुछ दिनों पूर्व इसी सप्ताहिक बाजार में एक लाख की चोरी की घटना घटी थी. मौके पर अनिरुद्ध पासवान ने कहा कि सिमडेगा डीसी एवं एसपी सौरभ कुमार के निर्देशानुसार सिमडेगा जिला के सभी प्रखंडों के पुलिस पदाधिकारी सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेंकिंग अभियान चला रहे हैं. इस दौरान बाइक चालकों के हेलमेट, कागजात , ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस आदि की जांच की जा रही है. इस दौरान वाहन चालकों से ट्रैफिक नियम का पालन करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई. साथ में वाहन का कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस पास में रखने को कहा गया. इस दौरान बाइक और कार की डिक्की खोलकर उसकी जांच की गई. मौके पर कई वाहनों के चालान भी काटे गए.

पटना ईंट भट्टा में काम करने गई महिला के साथ मारपीट

पटना ईंट भट्टा में काम करने गई महिला के साथ मारपीट की घटना हुई है. घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला के मालसाड़ा निवासी बिरासिनी देवी ईंट भट्ठा में काम करने मालसाड़ा से पटना गई हुई थी. जहां कुछ अपराधियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे उसे अंदरूनी चोट लगी है. उसका इलाज सदर अस्पताल सिमडेगा में चल रहा है. महिला ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">रांची:

RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही