सब-जूनियर टेनिस वॉलीबॉल के लिए झारखंड टीम घोषित
Ranchi: 22 से 24 अक्टूबर तक महाराष्ट्र टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन और टेनिस वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 25वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर अंडर-16 आयु वर्ग और जूनियर -18 आयु वर्ग के बॉयज और गर्ल्स टेनिस बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. पुणे के शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता के लिए झारखंड की सब जूनियर आयु वर्ग के बालक एवं जूनियर आयु वर्ग की बालक एवं बालिका टीमें भाग लेंगी, जिसकी घोषणा टेनिस बॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा की गई. झारखंड टेनिस बॉलीबॉल टीम कोच दीपक कुमार के नेतृत्व में 19 अक्टूबर को आजाद हिंद एक्सप्रेस टाटा नगर रेलवे स्टेशन से पुणे, महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान करेगी.खिलाड़ियों की सूची
सब जूनियर बालक वर्ग अंशू प्रसाद (कप्तान), रोहन कुमार, आदर्श कुमार तिवारी, सन्नी राज, आदित्य मिश्रित युगल में कुमार सिंह, शिव शंभू उपाध्याय, प्रिंस कुमार, कोच सृजल कुमार सिंह जूनियर बालक वर्ग मिश्रित युगल में रौनक कुमार (कप्तान), अभिजीत विश्वास, आशीष राज, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार, शिवम मिश्रा, आयुष कुमार, कोच श्वेत सिंह. जूनियर बालिका वर्ग दीक्षा राज (कप्तान), प्रीति कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, स्नेहा विश्वकर्मा, हर्षिता भारद्वाज, स्मृति साथ मिश्रित युगल में स्नेहा कुमारी, कोच दीपक कुमार शामिल हैं. ------- [caption id="attachment_785466" align="aligncenter" width="704"]alt="" width="704" height="739" /> सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 21 को[/caption]
Leave a Comment