Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में खूब बिक रहे रेडिमेड मिल्क शेक के पैकेट

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची के मोरहाबादी में राष्ट्रीय चेतना संघ द्वारा इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 9वें दिन भी जारी रहा. लोग जम कर खरीदारी कर रहे हैं. मेले में 150 स्टॉल लगे हैं, जिनमें कपड़े, साड़ियां, बेडशीट, जयपुरी चूड़ी, राजस्थानी कपड़ों के सेट, फर्नीचर, लकड़ी से बने सजावट के सामान, बच्चों के खिलौने, शो पीस, होम डेकोर के समान सबको लुभा रहे हैं. यह मेला खास तौर पर महिलाओं के लिए खरीदारी का केंद्र बना है. मेले में महिलाओं से जुड़ी सभी तरह की चीजें उपलब्ध हैं. जिनके घर मोरहाबादी के आसपास है, इवनिंग वॉक के बहाने मेले में समय बिताने के साथ खरीदारी करते हैं.

मिल रहे मिल्क शेक और आइसक्रीम बनाने के पैकेट

मेले में मिल्क शेक का बना बनाया पैकेट का स्टॉल लगा है, जहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है. महाराष्ट्र से आए फैज के स्टॉल में 8 तरह के फ्लेवर (बटरस्कॉच, स्ट्रॉबेरी, कुल्फी, चॉकलेट, वनीला, केसर बादाम कोल्ड कॉफी, ठंडाई) के मिल्क शेक और आइसक्रीम बनाने के पैकेट मिल रहे हैं, फैज बताया कि इसकी कीमत 100 रुपये है. इसे एक साल तक स्टोर कर रखा जा सकता है. इस पाउडर को एक चम्मच गर्म या ठंडा दूध में मिला दिजीए. चीनी डालने की जरूरत भी नहीं और मिल्क शेक तैयार हो जाएगा. अगर किसी को आइसक्रीम खाने का मन है तो उसी पाउडर को दो चम्मच दूध में मिला कर फ्रीज में एक घंटा रखें और घर पर आइसक्रीम तैयार. इसे भी पढ़ें – श्री">https://lagatar.in/crowd-of-devotees-in-temples-and-pandals-on-shri-ganesh-chaturthi/">श्री

गणेश चतुर्थी पर मंदिरों व पंडालों में भक्तों की भीड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही