Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में रियल स्टेट मास्टरी का वर्कशॉप, जुटे देश-विदेश के व्यवसायी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: यदि हम आंकड़ों की बात करें तो रियल स्टेट आज दुनिया भर में रोजगार प्रदान करने के मामले में दूसरे नंबर का सेक्टर है. भारत में इस व्यवसाय के फलने-फूलने की अपार संभावनाएं हैं. जरूरत केवल इस बात की है कि लोग इस व्यवसाय की बारीकियों से परिचित हों. उक्त बातें सुनील तुलसियानी ने कही. वे रियल स्टेट मास्टरी कार्यक्रम में बतौर मुख्य प्रशिक्षक प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे. तुलसियानी भारतीय मूल के रहने वाले हैं. इनका व्यवसाय कनाडा में फैला हुआ है. ये मूलतः रियल स्टेट व्यवसायी, लेखक और प्रशिक्षक हैं. आचार्य अमरेश के बुलावे पर वे राची आए हैं. इस प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम के आयोजक आचार्य अमरेश हैं. आचार्य अमरेश अमीषा रीयल स्टेट के फाउंडर लेखक और कोच हैं. अमीषा रीयल स्टेट डेवलपर रांची की प्रमुख कंपनी है. आचार्य अमरेश रांची की धरती पर व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन और प्रशिक्षण के लिए जाने जाते हैं. उनका मानना है कि देश का का विकास तभी होगा जब हमारे युवा स्किल के साथ मोटिवेशन भी सिख लेंगे. हम लोगों में व्यवसायिक स्किल होनी ही चाहिए. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-grand-gathering-of-obc-community-in-harmu-maidan-khesari-lal-yadav-wowed-the-people/">रांचीः

हरमू मैदान में ओबीसी समाज का महाजुटान, खेसारी लाल यादव ने लोगों को झुमाया

दो दिनों तक रांची में वर्कशॉप

बता दें कि यह कार्यक्रम 9 और10 मार्च को रांची में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात छतीसगढ़, बिहार, झारखंड के साथ देश के बाहर से आए 200 लोग भाग ले रहे हैं. दोहा कतर से आए प्रतिभागी जीवन कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के रियल स्टेट व्यवसायों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. महाराष्ट्र से आए जीमित कुमार ने कहा कि हमारे लिए यह एकेडमी और इसके कार्यक्रम हमें नए उत्साह और आइडिया से भरने वाले होते हैं. इनके अतिरिक्त अहमदाबाद से राधा, रांची के गौरव सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. इस अवसर पर कोल इंडिया के सीएमडी से सेवा निवृत अजय कुमार सिंह, जेनर मैनेजर कोल इंडिया से सेवा निवृत बीपी सिंह सहित अनुज कुमार, दीपक, पंकज, रविंद्र, सुनील इत्यादि मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन लेखक एवं वक्ता डॉ डीसी पांडेय और हैदराबाद की सोनी ने किया. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-police-encounter-with-tpc-commander-diwakars-squad-in-barkagaon/">हजारीबाग

: बड़कागांव में टीपीसी कमांडर दिवाकर के दस्ते के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही