Search

 
 
 

आदर्श पुरोहित प्रभु यीशु के समान ही अपने जीवन को समर्पित करना ही है वास्तविक पुरोहिताई- महाधर्माध्यक्ष

 
Ranchi: बागडोगरा के महागिरजाघर में रविवार को रांची महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने तीन उपयाजकों फादर मनोज कुमार, फादर रोबिन एक्का, फादर गैब्रियल गुपीन हंसदा का पुरोहित अभिषेक किया. नव पुरोहितों ने उपस्थित धर्माध्यक्षों के साथ केक काट कर अपने नए जीवन का उत्सव मनाया. इस पुरोहिताई अभिषेक समरोह में धर्माध्यक्ष फुल्जेंस तिग्गा, रायगंज के धर्माध्यक्ष भी शामिल थे. रांची के  महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने तीन उपयाजको को  बागडोगरा के गुड शेफर्ड कैथेड्रल, में पुरोहित अभिषेक किया. वहां के विश्वासियों ने बड़ी ही उत्साह के साथ धर्माध्यक्षों एवं पुरोहितों का स्वागत किया. इसे पढ़ें- अर्जुन">https://lagatar.in/arjun-munda-launched-public-relations-campaign-in-khunti-counted-the-work-of-modi-government/">अर्जुन

मुंडा ने खूंटी में चलाया जनसंपर्क अभियान, मोदी सरकार के कामकाज को गिनाया
इस समारोह की अगुवाई महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद  ने किया और रायगंज के धर्माध्यक्ष अंजलूस तिग्गा सहअनुष्ठाता के रूप में उपस्थित थे. महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अपने संदेश में नव उपयाजकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके लिए प्रभु  यीशु ख्रीस्त एक आदर्श पुरोहित हैं उनके समान दूसरों के लिए, उनकी भलाई के लिए अपने जीवन को समर्पित करना आपके जीवन का पहला उद्देश्य होना है. यह तभी हो सकता है जब आप दाखलता के समान प्रभु से प्रार्थना द्वारा जुड़े रहे. साथ ही उन्होंने पुरोहितइ अभिषेक पुरोहितों को  शुभकामनाएं दी. मौके पर रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के आलावा, धर्माध्यक्ष फुल्जेंस एक्का, रायगंज के धर्माध्यक्ष, बागडोगरा धर्मप्रांत एवं अन्य स्थान से आए 120 पुरोहित, धर्मबहनें एवं हजारों की संख्या में ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-brick-kilns-are-blazing-on-the-chest-of-katari-river-threat-to-the-existence-of-the-river/">धनबाद

: कतरी नदी की छाती पर धधक रहे अवैध ईंट भट्ठे, नदी के आस्तित्व पर संकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही