Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी ने छवि रंजन को रिमांड पर लेने की जो वजहें अदालत को बतायीं, पढ़ें डिटेल..

Vinit Upadhyay Ranchi : रांची में तीन भूखंडों की खरीद-बिक्री में हुई अनियमितता की जांच के दौरान पूर्व डीसी छवि रंजन समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस लैंड स्कैम की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम कर रही है. ईडी के अधिकारी मामले से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ कर रहे हैं. आईएएस छवि रंजन को ईडी ने 12 मई तक रिमांड पर लिया है. ईडी ने छवि रंजन को रिमांड पर लेने के लिए अदालत को जो वजहें बतायी हैं, उन्हें जानना जरूरी है.

1. बरियातू रोड की सेना की 4.55 एकड़ जमीन खरीद-बिक्री में मदद

बरियातू रोड पर सेना की फायरिंग रेंज थी. यहां की 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री में छवि रंजन की भूमिका को लेकर ईडी ने अदालत को जानकारी दी है. ईडी का आरोप है कि छवि रंजन ने अफसर अली, प्रदीप बागची और अन्य लोगों के साथ मिलकर इस भूखंड की खरीद-बिक्री में मदद की. उन्होंने पद का दुरुपयोग किया.

2. बजरा मौजा की जमीन की 83 साल की रसीद एक साथ काटने का आदेश दिया

पिस्का मोड़ से कटहल मोड़ जाने वाली फोर लेन सड़क के बगल में 7 एकड़ 16 डिसमिल का भूखंड है. ईडी ने अदालत को बताया है कि इस जमीन की बाउंड्री कराने के लिए छवि रंजन ने उपायुक्त रहते पुलिस की तैनाती का आदेश दिया. साथ ही इस जमीन की 83 साल की रसीद एक साथ काटने का आदेश जारी कर दिया. यह संदेहास्पद है. जमीन की खरीद-बिक्री 8 जून 2021 को चार अलग-अलग डीड के माध्यम से हुई थी.

3. चेशायर होम रोड के खाता नंबर 37 की जमीन का मामला

ईडी ने अदालत को बताया है कि चेशायर होम रोड की भूमि की खरीद- बिक्री और म्यूटेशन में बड़ी साजिश रची गई है. ईडी ने कोर्ट को बताया है कि कोलकाता के दस्तावेज के आधार पर इस जमीन की खरीद-बिक्री हुई है. इसमें प्रेम प्रकाश, पुनीत भार्गव और व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की अहम भूमिका है. छवि रंजन ने इस भूखंड के म्यूटेशन के लिए विष्णु अग्रवाल से सुविधाएं लीं. खाता नंबर - 37 की भूमि की खरीद-बिक्री एक अप्रैल 2021 को हुई थी और म्यूटेशन 12 मई 2021 को हुआ.

चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन

आरोप - छवि रंजन ने दबाव डाल कर जमीन का म्यूटेशन कराया. विष्णु अग्रवाल से पूर्व डीसी ने गोवा घूमने की सुविधा ली. कब हुई खरीद-बिक्री : एक अप्रैल 2021 म्यूटेशन कब हुआ : 12 मई 2021 गोवा ट्रिप कब - एक साल बाद अगस्त 2022

4.55 एकड़ जमीन बरियातू रोड की

कहां है - बरियातू रोड में फोर लेन सड़क के किनारे आरोप - छवि रंजन ने पद का दुरुपयोग किया कब हुई खरीद-बिक्री : एक अक्टूबर 2021

7.16 एकड़ जमीन बजरा मौजा की

कहां है - पिस्का मोड़-कटहल मोड़ रोड के किनारे आरोप - छवि रंजन ने एक ही दिन 83 साल का रसीद काटने का आदेश दिया और पुलिस बल तैनात करा कर जमीन पर कब्जा कराया. कब हुई खरीद बिक्री: आठ जून 2021 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही