Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पार्टी से बाहर किए जा सकते हैं बागी कांग्रेसी नेता

Ranchi: कांग्रेस से निलंबित नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता छोटू, रमेश उरांव, मनोज कुमार झा आदि को पार्टी से बाहर किया जा सकता है. इस बात के संकेत प्रदेश कांग्रेस ने दिए हैं. ये नेता पहले से ही पार्टी से निलंबित किए जा चुके हैं. निलंबित होने के बाद भी इनका पार्टी संगठन, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ लगातार बयानबाजी और अब इनके खिलाफ आंदोलन के जरिए सीधा मोर्चा खोलने के मामले को प्रदेश अनुशासन समिति ने गंभीरता से लिया है. इसे पढ़ें- पटना">https://lagatar.in/long-live-atiq-ahmed-and-slogans-of-yogi-modi-murdabad-in-patna/">पटना

में अतीक अहमद अमर रहे और योगी -मोदी मुर्दाबाद के नारे लगे
समिति एवं पार्टी प्रदेश नेतृत्व इनकी गतिविधियों पर बारिकी से नजर बनाए हुए है. अगर ये लोग अपनी गतिविधि को विराम नहीं देते और आगे भी इनका यही कदम रहा तो निश्चित तौर पर इन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. बतातें चलें कि पार्टी से निलंबित ये नेता गत दिवस को मोरहाबादी मैदान में सत्याग्रह आंदोलन किया. जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बारे में कई बातें कही. इसे लेकर अनुशासन समिति गंभीर है.

पार्टी से निकाले जा सकते हैं बागी कांग्रेसी

पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता राकेश ने कहा की ये नेता पार्टी विरोधी गतिविधि एवं बयान के कारण पहले ही पार्टी से निलंबित किए चुके हैं. इसके बाद ये लगातार कुछ न कुछ बयानबाजी कर रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी को भला-बुरा कह रहे हैं. अनशन और आंदोलन पर उतारू हैं. प्रदेश नेतृत्व एवं अनुशासन समिति गंभीरता से इसका आलकन कर रहा है.आने वाले दिनों में इन्हें पार्टी से निकाला जा सकता है. इसे भी पढ़ें- गोधरा">https://lagatar.in/godhra-supreme-court-grants-bail-to-8-people-serving-life-imprisonment-for-setting-fire-to-sabarmati-express/">गोधरा

: साबरमती एक्सप्रेस में आग लगाने के दोषी उम्रकैद की सजा काट रहे 8 लोगों की सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी
वहीं इस मामले पर पार्टी से निलंबित नेता किशोर नाथ शाहदेव ने कहा की हमलोग प्रदेश अध्यक्ष को खुली चुनौती देते हैं. जब हमलोग पार्टी से छह वर्ष के लिए निलंबित हैं तो हम कैसे पार्टी के पद और झंडा-बैनर का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्हें हिम्मत है तो वे जाकर थाने में हमारे विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएं. बाहरी कांग्रेसी नेताओं के इस तरह के गिदड़ भभकी से ग्रास रूट कांग्रेसी डरने वाले नहीं है. समय आने पर इन्हें उचित जवाब दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही