Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बागी कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ किया बगावत का शंखनाद

  • कहा- बिना रायशुमारी के थैलाशाह एवं दूसरे दल से चाटुकारों को दिया जा रहा है अवसर
  • 2024 चुनाव में भुगतना होगा खामियाजा, जिम्मेवार होंगे प्रदेश अध्यक्ष
Ranchi : झारखंड कांग्रेस के बागी कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ बगावत का शंखनाद कर दिया है. बागी कांग्रेसियों ने कहा कि बोर्ड - निगम में बिना रायशुमारी के थैलाशाह एवं दूसरे दल से आए चाटुकारों को अवसर दिया जार रहा है. इसका खमियाजा पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 में उठाना पड़ेगा और इसके जिम्मेवार वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर होंगे. गुरुवार को कांग्रेस बचाओ अभियान के तहत गांधी वाटिका, मोरहाबादी के निकट सत्याग्रह के दौरान नगाड़ा बजाकर प्रदेश अध्यक्ष को पदमुक्त करने का शंखनाद किया गया. बागी नेताआलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश कुमार छोटू, रमेश उरांव, मनोज झा आदि ने सत्याग्रह शुरू किया. कहा  कि प्रदेश अध्यक्ष संगठन विरोधी कार्य में लिप्त हैं. तानाशाही रवैया के कारण ग्रास रूट कांग्रेसी पार्टी छोड़ रहे हैं.

प्रभारी अच्छे इंसान, अनुपयोगी अध्यक्ष को ढो रहे हैं : आलोक दुबे

सभा को संबोधित करते हुए आलोक कुमार दुबे ने कहा कि प्रभारी अविनाश पांडेय अच्छे आदमी हैं. एनएसयूआई, युवक कांग्रेस की पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव बने हैं. संगठन के निष्ठावान एवं कर्मठ नेता भी हैं. परंतु ऐसी कौन सी मजबूरी है जो निकम्मे एवं अनुपयोगी अध्यक्ष को ढो रहे हैं. जिस व्यक्ति का न कोई अपनी पकड़ है, न कोई राजनैतिक हैसियत और न ही पहचान है. चाटुकारिता और गणेश परिक्रमा कर एक व्यक्ति ने आलाकमान को झांसा देकर अध्यक्ष बना दिया. लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं है. प्रभारी के दौरे से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार जरूर हुआ है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द ही खड़े होकर फोटो छपवाने में लगे रहते हैं.

तय मानक का उल्लंघन हुआ : लाल किशोर शाहदेव

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा जिला अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया में कारपोरेट ऑफिस की तर्ज पर साक्षात्कार हुए. जब परिणाम सामने आए, तो जिला अध्यक्षों में एक भी अनुसूचित जाति, एक भी अल्पसंख्यक, एक भी महिला को स्थान नहीं दिया गया . जिसका हश्र यह हुआ कि पूरे प्रदेश में अफरा- तफरी मच गयी. एक तरफ हमारे नेता राहुल गांधी जनसंख्या के आधार पर अधिकार देने की बात कर रहे हैं. सोनिया गांधी ने अपने दो दशक के कार्यकाल में महिलाओं को स्थान दिए बगैर किसी भी कमेटी को स्वीकृति नहीं देती रही है. ऐसे में प्रदेश कांग्रेस ने कोर वोटर का अपमान किया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन में भी पार्टी द्वारा तय मानक का उल्लंघन किया गया. कांग्रेस में वैसे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई, जिन्होंने सदस्यता अभियान के तहत  हजारों लोगों को पार्टी से जोड़ा, कोरोना महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर पार्टी के बैनर तले लोगों की सेवा की.

प्रदेश अध्यक्ष सांसद-विधायक बनने के फेर में : राजेश गुप्ता

डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि दिल्ली के द्वारा जो भी कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस को दिए जाते हैं, उसका अनुपालन पार्टी द्वारा नहीं किया जा रहा है. अभी हाल ही में जय भारत सत्याग्रह का आयोजन पूरे प्रदेश में करना था, लेकिन इसका स्वरूप ही बदल दिया गया. माला और भाषण तक ही सीमित रह गया. हम लोगों के द्वारा नोटिस में लाने के बाद आनन-फानन में कल बंदी के दिन समाहरणालय पर प्रदर्शन कर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी औपचारिकता पूरी की. बार-बार अपनी ही सरकार के कामकाज और विशेष रूप से कांग्रेस कोटे के मंत्रियों पर सवाल उठाते रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष बार-बार मंत्रिपरिषद में फेरबदल की बात कर सरकार और पार्टी दोनों को जनता की नजरों में कमजोर कर रहे हैं. राज्यसभा हो या लोकसभा या फिर विधानसभा का चुनाव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी का प्रत्याशी बनने की जुगत में ही लगे रहते हैं. रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी कौन लेगा, हार की समीक्षा क्यों नहीं होनी चाहिए.

मौके पर ये भी थे मौजूद

इस मौके पर रमेश उरांव, मनोज कुमार झा, प्रमोद यादव, अभिषेक साहू, संजीत यादव, प्रवीण अनामिया निप्पू, लाल मोहन बेदिया, समुन अंसारी, सुखराम पाहन, घनी नाथ करमाली, जेठू मुंडा, भुवनेश्वर पाहन, अविनाश उरांव, सूरज उरांव, संदीप उरांव, मुकेश उरांव, राजेश नायक, बसंत बेदिया, स़तोष कुमार, रंजीत महतो, पप्पू सिंह, सुनील यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ias-chhavi-ranjan-seeks-two-weeks-time-from-ed/">लैंड

स्कैमः IAS छवि रंजन ने ED से दो हफ्तों का मांगा समय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही