Search

 
 
 

डीवीसी के चेयरमैन से मिलीं बोकारो डीसी II समेत चार खबरें

 
Bokaro : डीवीसी के चेयरमैन एस सुरेश कुमार एक कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार को बोकारो पहुंचे. इस दौरान वह अपनी टीम के साथ समाहरणालय पहुंचे. वहां डीसी विजया जाधव ने उनसे मुलाकात  की. डीवीसी चेयरमैन और उनकी टीम ने डीसी से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. मौके पर डीवीसी चंद्रपुरा के वरीय महाप्रबंधक सह एचओपी मनोज कुमार ठाकुर, वरीय महाप्रबंधक सुभाष सिंह, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, चास एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, प्रबंधक एचआर डीवीसी चंद्रपुरा रवींद्र कुमार आदि मौजूद थे.

सीएमडी के सचिव ने कथारा की कोलियरियों का लिया जायजा 

Kathara (Bokaro) :  सीसीएल सीएमडी के सचिव आलोक कुमार ने वित्तीय वर्ष के उत्पादन लक्ष्य को लेकर शुक्रवार को कथारा क्षेत्र की जारंगडीह, कथारा व स्वांग कोलियरी परियोजनाओं का निरीक्षण किया. इससे पहले उन्होंने कथारा गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में 44 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने सहित हैवी मशीनों की उपलब्धता, मैनपॉवर व आउटसोर्सिंग कंपनियों के कार्यों पर विशेष चर्चा हुई. सचिव ने कहा कि उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए निर्धारित समय पर पर्याप्त उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे. कथारा क्षेत्र के जीएम दिनेश कुमार गुप्ता ने उन्हें विश्वास दिलाया कि मुख्यालय द्वारा मिले कोयला उत्पादन लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने का प्रयास जारी है. इस मौके पर कई संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

 मकान में लगी आग, बाइक व अन्य सामान जलकर राख

Kathara (Bokaro) : सीसीएल कथारा कोलियरी से सटी झिरकी बस्ती निवासी आफताब आलम के घर में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया था. अगलगी की घटना में एक बाइक, पंखा, कपड़े सहित घर में रखे अन्य सामान जलकर राख हो गए. मकान मालिक आफताब आलम घर बंद कर अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे. बंद आवास से धुआं निकलते देख लोगों ने इसकी सूचना तुरंत कथारा ओपी पुलिस को दी. ओपी प्रभारी जीतेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. तेनुघाट की फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

सेल बना ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन

[caption id="attachment_875738" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/सेल.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विजेता ट्रॉफी के साथ सेल के खिलाड़ी व अधिकारी[/caption] Bokaro : स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की टीम ने ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर वॉलीबॉल टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया है. ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से 15 से 18 अप्रैल तक भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में सेल की टीम ने ऑयल इंडिया को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. टूर्नामेंट में पब्लिक सेक्टर की नौ टीमें सेल, एलआईसी, बीएसएनएल, कोल इंडिया, निवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन, ऑयल इंडिया, ईएसआईसी, बीएचईएल और नाल्को ने भाग लिया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bank-mod-police-seized-rs-45-lakh-from-businessmen/">धनबाद

: बैंक मोड़ पुलिस ने व्यवसायियों से 45 लाख रुपये किए जब्त 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही