Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाल-ए शराबबंदीः मुजफ्फरपुर से एक करोड़ की वाइन बरामद

Muzaffarpur : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. लेकिन शराब बरामदगी की खबरें अक्सर मीडिया में बनी रहती हैं. तस्कर-तरह से इसकी तस्करी करते रहते हैं. खबरों के अनुसार, यहां शराब की होम डिलेवरी तक मिल जाती है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर से जुड़ा है जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक गोदाम से करीब एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब बरामद की है. मामला मुजफ्फरपुर बेला औद्योगिक क्षेत्र का है.

गुरुवार को सीएम ने किया था दौरा

मजेदार बात यह है कि गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर के दौरे पर थे. इसी इलाके में उन्होंने पालना घर का उद्घाटन किया था. बेला थानाध्यक्ष नीरू कुमारी ने दलबल के साथ जब फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां से एक ट्रक, 4 पिकअप और दो ऑटो पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब से भरा पाया. जिसके बाद पुलिस बल ने फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में छानबीन की तो पहले से स्टॉक किया हुआ विदेशी शराब के सैकड़ों कार्टन बरामद हुए. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब मिलने पर आसपास के फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप है. इसे भी पढ़ें- सभी">https://lagatar.in/ljp-preparing-to-contest-elections-on-all-seats-chirag-said-never-compromise-with-nitish/">सभी

सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में लोजपा, चिराग बोले- नीतीश से समझौता कभी नहीं
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही