Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंदी की आहट! 8500 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में एरिक्सन, 2024 तक निकाला जायेगा

LagatarDesk :  मंदी की आहट के बीच दुनियाभर की कंपनियों में छंटनी का दौर बीते एक साल से चल रहा है. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, फेसबुक के बाद इस लिस्ट में एक और बड़ी कंपनी का नाम जुड़ गया है. टेलीकॉम उपकरणों की निर्माता कंपनी एरिक्सन (Ericsson) ने भी 8500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाला है. कंपनी ने कर्मचारियों को मेमो जारी कर छंटनी का ऐलान किया है. यह छंटनी कंपनी के कई देशों के ऑफिसेज में होगी. कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि कर्मचारियों को नोटिस भेज दिया गया है. इसके तहत 1,400 कर्मचारियों की नौकरी केवल में स्वीडन में जा सकती है. स्वीडिश कंपनी ने वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियों और नये 5G नेटवर्क की शुरुआत को लेकर अपने खर्च में कटौती के लिए ये प्लान बनाया है. (पढ़ें, एचसीए">https://lagatar.in/hca-film-award-four-awards-including-best-international-film-named-rrr/">एचसीए

फिल्म अवॉर्ड : बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म सहित चार अवॉर्ड ‘आरआरआर’ के नाम)

ज्यादातर कर्मचारियों को 2023 में ही निकाला जायेगा बाहर

रिपोर्ट की मानें तो कंपनी के पास साल 2022 के आखिर तक कुल 1,05,000 कर्मचारियों की वर्कफोर्स थी. अब इसमें से 8,500 की कटौती की जा रही है. ग्लोबल मंदी का डर और महंगाई के बीच कंपनियां लागत कम करने के लिए एक के बाद एक छंटनी के फैसले ले रही हैं. एरिक्शन ने अपने बयान में कहा है कि ज्‍यादातर कर्मचारियों की छंटनी इस साल की पहली छमाही में कर दी जायेगी. वहीं बाकी कर्मचारियों को 2024 में निकाला जायेगा. इसे भी पढ़ें : CJI">https://lagatar.in/cji-expressed-concern-over-the-suicide-incidents-of-students-said-the-institute-should-think-where-was-the-mistake/">CJI

ने छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता जताई, कहा, संस्थान सोचें, कहां गलती हुई…

बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने और लागत बचाने के लिए छंटनी जरूरी

रॉयटर्स के मुताबिक, एरिक्शन के सीईओ बोरजे एखोल्म (Borje Ekholm) ने कर्मचारियों को भेजे गये मेमो में लिखा है कि कर्मचारियों की संख्या में कमी का प्रबंधन अलग-अलग देशों के आधार पर किया जायेगा. कई देशों में इस सप्ताह कर्मचारियों की संख्या में कटौती की सूचना पहले ही दी जा चुकी है. एखोल्म ने आगे कहा कि बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने और लागत बचाने के लिए ये फैसला लेना जरूरी है. इससे पहले की रिपोर्ट में एरिक्सन के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कार्ल मलैंडर के हवाले से कहा गया था कि कॉस्ट कटिंग के क्रम में एडवाइजर्स, रियल एस्टेट और कर्मचारियों की संख्या कम करना शामिल होगा. इसे भी पढ़ें : पुतिन">https://lagatar.in/putin-would-have-gone-for-a-nuclear-attack-on-ukraine-but-india-and-china-stopped-it-antony-blinken/">पुतिन

यू्क्रेन पर न्यूक्लीयर हमला कर चुके होते, भारत और चीन ने उसे रोका है : एंटोनी ब्लिंकेन

गूगल-माइक्रोसॉफ्ट में हजारों कर्मचारियों की होगी छंटनी

एरिक्सन से पहले गूगल ने भी अपनी वर्कफोर्स में से 12,000 कर्मचारियों की कटौती की घोषणा की है. 20 जनवरी तो गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों एक लेटर लिखा था. सुंदर पिचाई ने छंटनी के फैसले पर अपनी रजामंदी जाहिर करते हुए कहा था कि आज हम जिस तरह का सामना कर रहे हैं. कंपनी मुश्किल आर्थिक दौर से गुजर रही है. छंटनी के दौर में ताजा और बड़ा नाम माइक्रोसॉफ्ट का भी है. जिसने कर्मचारियों की संख्या में 10,000 की कटौती करने का ऐलान किया है. इसे भी पढ़ें : शार्दुल">https://lagatar.in/shardul-thakur-will-take-seven-rounds-on-february-27/">शार्दुल

ठाकुर 27 फरवरी को लेंगे सात फेरे, भारतीय क्रिकेटर की होने वाली दुल्हनिया हीरोइन से नहीं है कम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही