Search

 
 
 

गोड्डा बीएड कॉलेज की मान्यता रद्द, उग्र छात्रों ने फूंका वीसी का पुतला

 
Godda : एनसीटीई ने बीएड कॉलेज गोड्डा की मान्यता रद्द कर दी है. एनसीटीई को जरूरी कागजात समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने से कॉलेज की मान्यता रद्द हुई है. बीएडी कॉलेज का संचालन गोड्डा कॉलेज परिसर में हो रहा था. मान्यता रद्द होने की जानकारी मिलते ही  गुरुवार को बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राएं आक्रोशित हो गए और कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया. उग्र छात्र कॉलेज की प्राचार्य व सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर पहुंच गए प्राचार्य और कुलपति का पुतला दहन किया. छात्रों ने बताया कि बीएड कॉलेज का संचालन पिछले पंद्रह वर्षों से किया जा रहा था. लेकिन जिम्मेदारों ने जरूरी कागजात जमा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसका नतीजा यह हुए कि कॉलेज की सरकारी मान्यता ही रद्द कर दी गई. इससे हम छात्रों का भविष्य लटक गया है. छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर कॉलेज को वापस मान्यता नहीं मिली, तो आंदोलन तेज किया जाएगा. यह भी पढ़ें : सोनिया">https://lagatar.in/sonia-gandhi-akhilesh-yadav-jaya-bachchan-mamta-banerjee-attended-iftar-party/">सोनिया

गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, जया बच्चन, ममता बनर्जी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही