Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारोटेफ के चंदवा व मनिका कमिटी का पुनर्गठन

Latehar :  राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय रोल, चंदवा में झारखंड आफिर्सस टीर्चस एंड इंपलाइज फेडेरेशन (झारोटेफ) चंदवा और मनिका इकाई का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से झारोटेफ का प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार को बनाया गया. वहीं प्रखंड सचिव प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद व प्रशांत कुमार शाहदेव, कोषाध्यक्ष रामलाल राम और संयुक्त सचिव सत्येंद्र राम व ईश्वर मिस्त्री को बनाया गया. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में पौलुस केरकेट्टा, संतोष पासवान, विनीत कुमार, जगेश्वर गंझू, हरेकृष्ण किशोर, प्रिया कुमारी, राधिका कुमारी व श्यामपति कुमारी को शामिल किया गया. नव मनोनित पदधारियों को जिला अध्यक्ष एवं जिला संयुक्त सचिव सह प्रखंड प्रभारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

प्रखंड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

इससे पहले मनिका प्रखंड इकाई का भी गठन किया गया. सर्व सम्मति से मनिका प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार, प्रखंड सचिव गोविंद पासवान, उपाध्यक्ष अनु कुमार रवि और राजेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विकास चंद्र और संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमार गुप्ता व उपेंद्र प्रजापति को बनाया गया.  बैठक में  जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने झारोटेफ के 11 सूत्री चार्टर्ड ऑफ डिमांड की जानकारी दी. मौके पर जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव एवं जिला संयुक्त सचिव संजीव कुमार चंद्र मुख्य रूप से मौजूद थे. इसके अलावा सुरेंद्र उरांव, राजेश कुमार, सीमा श्रीवास्तव, शंकर उरांव, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, शैलेश कुमार, रंजीत कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे. इस अवसर पर प्रखंड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. बैठक का संचालन प्रमोद कुमार सिंह ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही