Search

 
 
 

चौपारण : लोकतंत्र में मतदान का अधिकार और महत्व पर चर्चा

 
केबीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चौपारण में निर्वाचन साक्षरता क्लब का पुनर्गठन Chouparan : केबीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चौपारण में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन साक्षरता क्लब का पुनर्गठन किया गया. इस मौके पर बीइइओ राकेश सिंह, संयोजक सहायक शिक्षक राजू राम और राजा राम रवि ने लोकतंत्र में मतदान का अधिकार और महत्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारीरी है. वहीं राकेश सिंह ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाना तथा अपने वोट का सही प्रयोग करना एक सच्चे नागरिक का पहला कर्तव्य है. वोट देने के समय जात, धर्म, पैसा, भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर करना चाहिए. सभी बच्चे भावी मतदाता हैं. 18 वर्ष के बाद मतदान करना है. विद्यालय के बच्चे क्लब को लेकर बहुत उत्साहित नजर आए एवं आने वाले समय में मतदाता बनने की खुशी जाहिर कर मतदान से संबंधित सभी जानकारी शांतिपूर्ण तरीके से सुनी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-conflict-over-lok-sabha-seats-in-india-alliance-situation-of-confrontation-on-three-seats/">झारखंड

: इंडिया गठबंधन में लोकसभा सीटों को लेकर तनातनी तय, तीन सीटों पर टकराव की स्थिति
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/kbhh-2_740-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही