Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग स्विमिंग एसोसिएशन का पुनर्गठन, हर्ष अध्यक्ष और डॉ. प्रह्लाद बने सचिव

Hazaribagh : हजारीबाग जिले में स्विमिंग एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया. इसमें हर्ष अजमेरा को अध्यक्ष और डॉ. प्रह्लाद सिंह को सचिव बनाया गया है. स्विमिंग एसोसिएशन के संरक्षक के रूप में सदर विधायक मनीष जायसवाल, झारखंड पुलिस के पूर्व आईजी दीपक वर्मा, डीएवी स्कूल के पूर्व फाउंडर प्रिंसिपल अशोक कुमार, झारखंड पुलिस के विपिन बिहारी सिंह और समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह को संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया. इसे भी पढ़ें :  भगोड़े">https://lagatar.in/moga-police-arrested-fugitive-amritpal-singh-will-be-sent-to-dibrugarh-jail/">भगोड़े

अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जायेगा डिब्रूगढ़ जेल
वहीं उपाध्यक्ष नीरज भंडारी एवं विकास कुमार, संयुक्त सचिव मनु कुमार राणा व गणपति राम, कोषाध्यक्ष बेंजामिन बारोई और मीडिया से विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उमेश राणा, राजकुमार शानू व रवि सिंह को रखा गया है. कार्यसमिति के सदस्य के रूप में डॉ. जीतेंद्र कुमार, कोच में बाबूलाल राम, पुष्पा सिंह, सुप्ता के अलावा अशोक होर्रा, प्रदीप गोस्वामी, रवींद्र कुमार, अनिल पांडे, रवि सिंह, गौरव कुमार राणा, सत्यम कुमार और कौशल कुमार राणा को शामिल किया गया. इसके लिए डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन की साधारण बैठक रविवार को शहर के डॉल्फिनो रिसोर्ट ओकनी में की गई. बच्चों में स्विमिंग के प्रति रुझान को देखते हुए एसोसिएशन को फिर से धरातल पर उतारा गया है. जहां एक ओर बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में सम्मिलित हो रहे हैं, वहीं स्वीमिंग में बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है. मौके पर हर्ष अजमेरा ने कहा कि जिले के तैराकों को हर संभव मदद की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान स्विमर को चिह्नित कर विशेष प्रशिक्षण सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि वे भी स्विमिंग प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें. बच्चों को स्विमिंग के प्रति प्रोत्साहित करना ही लक्ष्य होगा. इसे भी पढ़ें : 15">https://lagatar.in/latehar-youth-injured-in-bear-attack-undergoing-treatment-in-hospital/">15

मिनट तक दो भालुओं से लड़ता रहा आईआरबी जवान, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही