Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: पूजा कमेटी का पुनर्गठन, शंकर कुमार बने अध्यक्ष

Hazaribagh: विष्णुगढ़ में सार्वजनिक गणपति पूजा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को स्थानीय ग्राम देवी मंदिर प्रांगण में बैठक हुई. हर बार की तरह इस साल भी पांच दिवसीय पूजा का आयोजन होगा. छह सितंबर को प्रतिमा स्थापित की जाएगी. एम्बिशन पब्लिक स्कूल की छात्राएं डांडिया नृत्य के साथ प्रतिमा की अगवानी करेंगी. सात सितंबर पूजा प्रारंभ होगी और 11 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ पूजा का समापन होगा. इस अवसर बाल नृत्य प्रतियोगिता और जागरण भी होगा. बैठक में प्रतिमा विसर्जन में डीजे नहीं बजाने का निर्णय लिया गया. वहीं पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया. शंकर कुमार को अध्यक्ष, बहादुर साव कसेरा व बिरजू कुमार कसेरा को उपाध्यक्ष, नितीश कुमार को सचिव, विक्रम कुमार कसेरा को उप सचिव, संदीप कुमार कसेरा को कोषाध्यक्ष, उमाशंकर कुमार को उप कोषाध्यक्ष और रणधीर कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. बैठक की अध्यक्षता शंकर कुमार व संचालन नितीश कुमार ने किया. बैठक में बेड़ाहड़ीयारा मुखिया रामचंद्र यादव, विष्णुगढ़ के पूर्व मुखिया संजय प्रसाद, विनोद प्रसाद कसेरा, गुरु प्रसाद साव, बालगोविंद राम, विश्वेश्वर स्वर्णकार, संतोष प्रसाद कसेरा, दीपक कुमार साव, राहुल कुमार मिश्रा, विजय कुमार पांडेय, अविनाश कुमार, विकास कुमार, विजय कुमार, नरेश सिंह, रोहित कुमार, सुनील कसेरा, अशोक प्रसाद कसेरा, अमित कुमार, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार, मनजीत कुमार, रवि कुमार, प्रदीप कुमार, सुधीर प्रसाद, संजय कुमार, कुंदन कसेरा, सनी कसेरा, सूरज कुमार, नवीन सोनी, सुनील प्रसाद कसेरा, दशरथ राय और अशोक राम समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें - असम">https://lagatar.in/the-main-accused-in-the-assam-gang-rape-case-died/">असम

गैंगरेप कांड : मुख्य आरोपी की मौत, क्राइम सीन पर ले जाते वक्त भागने के दौरान तालाब में कूदा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही