Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

10.68 करोड़ में होगा अर्बन हाट का रिकंस्ट्रक्शन, 7 फरवरी तक टेंडर आमंत्रित

Ranchi : कांके में बने आधे-अधूरे अर्बन हाट का निर्माण फिर से शुरू होगा. रांची नगर निगम ने इसके लिए टेंडर निकाल दिया है. 7 फरवरी को टेंडर भरने की अंतिम तारीख है. इसके बाद 15 फरवरी तक काम कराने वाली एजेंसी का चयन भी कर लिया जायेगा. 10.68 करोड़ का यह प्रोजेक्ट है. जिस कंपनी को काम दिया जायेगा उसे डेढ़ साल में इसे पूरा करने का डेडलाइन दिया जायेगा. अप्रैल 2022 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अर्बन हाट की समीक्षा की थी और अधूरे पड़े निर्माण को रिकंस्ट्रक्शन कर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी नगर निगम को इसका टेंडर निकालने में 8 महीना लग गया. इसे भी पढ़ें - IMF">https://lagatar.in/imf-report-inflation-rate-is-expected-to-come-down-to-4-percent-in-2024-and-5-percent-in-the-next-financial-year/">IMF

की रिपोर्ट, अगले वित्त वर्ष महंगाई दर 5 फीसदी और 2024 में घटकर 4 प्रतिशत रहने की उम्मीद

5 करोड़ फूंकने के बाद रघुवर सरकार में बंद करा दिया था काम

2016 में रघुवर सरकार के समय अर्बन हाट के निर्माण की योजना बनी थी. 2017 में निर्माण शुरू हुआ. पांच करोड़ रुपये खर्च भी कर दिये गये, लेकिन इसी बीच रघुवर दास के दिमाग में नया आइडिया आ गया और 17 करोड़ की एस्टीमेट वाली अर्बन हाट प्रोजेक्ट में 5 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद काम रोक दिया गया. अर्बन हाट को स्किल डेवलपमेंट सेंट बनाने की योजना बनी. डीपीआर भी बना, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ. 5 करोड़ खर्च होने के बाद भी न तो अर्बन हाट बना और न स्किल डेवलमेंट सेंटर. इसे भी पढ़ें - APP">https://lagatar.in/app-appointment-case-jpsc-has-not-released-the-result-even-after-two-months-of-hc-order-about-300-posts-vacant/">APP

नियुक्ति मामला : HC के आदेश के दो माह बाद भी JPSC ने जारी नहीं किया रिजल्ट, लगभग 300 पद रिक्त

खंडहर में तब्दीत होता अर्बन हाट बन गया है नशेड़ियों का अड्डा

अर्बन हाट का काम बंद हुए 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं. देखरेख के अभाव में यह खंडहर होता जा रहा है. पाइप और नल पूरी तरह से टूट चुके हैं. कुछ लोगों ने यहां अतिक्रमण करना भी शुरू कर दिया है. कई सामान भी चोरी कर लिए गये हैं. खाली जगह पाकर नशेड़ियों और आपराधिक तत्वों ने इसे अड्डा बना लिया है. स्थानीय लोगों को रोजगार देने और छोटे-मंझोले व्यापारियों को एक बड़ा बाजार देने के उद्देश्य से अर्बन हाट की नींव रखी गई थी. अब 5 साल बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से स्थानीय व्यवसायियों की उम्मीद फिर से जगी है. इसे भी पढ़ें - बीएड">https://lagatar.in/bed-session-7-months-late-4000-seats-vacant-till-third-round-counseling/">बीएड

का सत्र 7 महीने लेट, तीसरे राउंड की काउंसलिंग तक 4000 सीट खाली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही