Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नियम तोड़ने वालों से वसूलें जुर्माना : डीसी

Latehar : डीसी भोर सिंह यादव ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमित वाहनों की जांच करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह को दिया है. डीसी शुक्रवार को समाहरणालय में सड़क सुरक्षा की बैठक को संबोधित कर रहे थे. डीसी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सड़क सुरक्षा के तहत बनाए गए नियमों का पालन करना अनिवार्य है. डीसी ने हिट एंड रन मामलों की समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीटीओ ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि जिले में तीन ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं. इनमें सिकनी, डेढ़टगवा घाटी व नामुदाग शामिल है.

चिन्हित ब्लैक स्पॉट में दुर्घटना रोकने के लिए करें काम

डीसी ने सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट में दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा थाना प्रभारियों को नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाकर नियमानुसार जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया. उन्होंने जांच में हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहनों के कागजात आदि की जांच करने एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की भी जांच करने का निर्देश दिया. बैठक में एसपी अंजनी अंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, परियोजना निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार व अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ नीत निखिल सुरीन आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/arbitrary-exploitation-of-ground-water-will-be-banned-in-jharkhand-law-soon/">झारखंड

में मनमाने तरीके से भूजल के दोहन पर लगेगी रोक, कानून जल्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही