Search

 
 
 

बड़े बकायेदारों से 30 जून तक होल्डिंग टैक्स की वसूली करें : शशि रंजन

 
Ranchi : रांची नगर निगम के प्रशासक शशि रंजन की अध्यक्षता में शक्रवार को राजस्व शाखा की समीक्षात्मक बैठक की गई. इसमें राजस्व शाखा के पदाधिकारी एवं कर संग्रहण के लिए कार्यरत एजेंसी के प्रतिनिधि एवं राज्य स्तर के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक में प्रशासक ने कहा कि रांची नगर निगम की राजस्व शाखा निगम राजस्व संग्रहण का मुख्य श्रोत है. आवश्यक है कि होल्डिंग टैक्स के संग्रहण में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि की जाए. कहा कि बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर हर हाल में 30 जून तक होल्डिंग टैक्स की वसूली की जाए. भुगतान नहीं करनेवालों को नोटिस देर उनके परिसर को सील की जाए. उनका बिजली एवं पानी कनेक्शन को काटने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाए. बताया कि वर्ष 2023 2024 के ऑनलाइन भुगतान 30 जून तक पूरे वर्ष का टैक्स भुगतान करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी गई है. ऑनलाइन टैक्स भुगतान करने में आम नागरिकों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए सॉफ्टवेयर की त्रुटियों को सुधारें. सरकारी भवनों से बकाया राशि का भुगतान के लिए नोटिस दिया जाए. बैठक में उप प्रशासक रजनीश कुमार, राजस्व शाखा के पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, एजेंसी के प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-installed-1027-slabs-to-cover-open-drains/">रांची

नगर निगम ने खुली नालियों को ढकने के लिए लगाये 1027 स्लैब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही