Search

 
 
 

ईडी के नाम पर वसूली मामला: रातू रोड, हरमू, मोरहाबादी समेत छह ठिकानों पर रेड

 

Ranchi:  जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नाम पर वसूली मामले में एजेंसी ने सोमवार की सुबह राजधानी के रातू रोड, हरमू, मोरहाबादी समेत छह ठिकानों में छापेमारी शुरू कर दी है. ईडी की टीम रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड में विजय अग्रवाल के आवास पर दबिश दी है. इसके अलावा हरमू, मोरहाबादी सहित अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है.

क्या है पूरा मामला

ईडी की यह कार्रवाई रांची के पंडरा थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर की गयी है. इस मामले में एक अधिवक्ता सुजीत कुमार पर ईडी को मैनेज करने के नाम पर छह करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है. इस मामले में ईडी ने ईसीआईआर (इकोनॉमिक ऑफेंस कंप्लेंट रिपोर्ट) दर्ज की है.

पहले भी हो चुकी है छापेमारी

बता दें कि ईडी ने इससे पहले आठ अक्टूबर को भी इसी मामले में रांची, धनबाद और पटना के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की थी. इन ठिकानों में पंडरा क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता सुजीत कुमार, कांके के अंचलाधिकारी जय कुमार राम, पूर्व अंचलाधिकारी सह धनबाद के डीटीओ दिवाकर द्विवेदी, नामकुम के पूर्व अंचलाधिकारी प्रभात भूषण और जमीन कारोबारी संजीव पांडेय से जुड़े ठिकाने शामिल थे. इस छापेमारी के दौरान ईडी को कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच अभी जारी है. ईडी ने 12 अक्टूबर को भी चुटिया में छापेमारी की थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही