Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिप्टोमार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन में मामूली बढ़त, 7 दिन में 14 फीसदी टूटा Dogecoin

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :    क्रिप्टोमार्केट में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट देखने को मिल रही है. दुनिया की सबसे बड़ी करेंसी भी लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बिटकॉइन की कीमत घटकर 59,000  डॉलर के लेवल पहुंच गयी है. वहीं Ether भी फिसलकर 4100 डॉलर के लेवल पर आ गया है. पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में करीब 2.44 फीसदी की गिरावट देखी गयी है. द क्रिप्टो एप के मुताबिक,  क्रिप्टो का मार्केट कैप 2.7 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है. यानी एक दिन मार्केट कैप 66 बिलियन डॉलर घटा है.

7 दिनों में 10.87 फीसदी टूटा बिटकॉइन

दुनिया की सबसे लोकप्रिय और बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 58,817 डॉलर पर पहुंच गयी. पिछले 24 घंटे में इसमें 2.31 फीसदी और 7 दिनों में 10.87 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि हाल बिटकॉइन की कीमतें 69,000 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयी थी. जनवरी से अब तक इसमें 105 फीसदी से ज्यादा की तेजी आयी है. हालांकि बीते कुछ दिनों से बिटकॉइन में बिकवाली देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर">https://lagatar.in/delhi-ncr-pollution-case-modi-governments-affidavit-in-sc-work-from-home-of-central-employees-is-not-possible/">दिल्ली-एनसीआर

प्रदूषण मामला :  मोदी सरकार का SC  में हलफनामा, केंद्रीय कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम संभव नहीं

बीते  24 घंटे में Ether में 4 फीसदी की गिरावट

Ethereum की बात करें तो इसमें 0.48 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. फिलहाल इसकी कीमत 4177.92 डॉलर हो गयी है. पिछले 24 घंटे में Ether में 3.90 फीसदी और एक सप्ताह में 11.83  फीसदी फिसला है.  Thether पिछले 24 घंटे में 0.03 फीसदी टूटा है. जिसके बाद इसकी कीमत 1 डॉलर हो गयी है. 1 घंटे में इसमें कोई बदलाव नहीं आ है. हालांकि बीते सात दिनों में इसमें 0.35 फीसदी की हल्की बढ़त देखने को मिली है.

एक सप्ताह में Dogecoin में 14.26  फीसदी की गिरावट

Binance Coin  की बात करें तो इसमें 0.03 फीसदी की मजबूती नजर आ रही है. वहीं पिछले 24 घंटे में इसमें 6.88 फीसदी और एक सप्ताह में 11.03 फीसदी की गिरावट आयी है. मजाक के तौर पर शुरू की गयी करेंसी Dogecoin की बात करें तो इसमें 0.16 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. फिलहाल इसकी कीमत 0.2351  डॉलर हो गयी है. 24 घंटे में इसमें 4.91  फीसदी की गिरावट आयी है. हालांकि एक सप्ताह में Dogecoin 14.26  फीसदी टूटा है. इसे भी पढ़े : चीन">https://lagatar.in/china-sent-bombers-to-the-indian-border-subramanian-swamy-surrounded-the-modi-government-saying-no-one-has-come-flying/">चीन

ने भारतीय सीमा में भेजे Bomber ! सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को घेरा,  कहा, कोई उड़ कर आया नहीं

7 दिनों में 13.14  फीसदी टूटा  Shibainu

मालूम हो कि पिछले कई दिनों से Shibainu की लोकप्रियता बढ़ी है. इसमें भारी उछाल देखने को मिली थी. लेकिन बीते कुछ दिनों से गिरावट नजर आ रही थी. लेकिन फिलहाल इसमें रिकवरी देखने को मिल रही है. Shiba पिछले घंटे में 0.50 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. फिलहाल इसकी कीमत 0.0000478  डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं Shiba पिछले 24 घंटे में 6.54 फीसदी और 7 दिनों में 13.14  फीसदी टूटा है. इसे भी पढ़े :  कॉमेडियन">https://lagatar.in/comedian-vir-dass-two-indias-poem-created-a-ruckus-complaint-filed-in-delhi-mumbai-demand-for-arrest-raised/">कॉमेडियन

वीर दास की टू इंडियाज कविता पर मचा बवाल, दिल्ली-मुंबई में शिकायत दर्ज, गिरफ्तारी की उठी मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही