Search

 
 
 

ईडी के नाम पर रांची में करोड़ों की वसूली, जांच में जुटी पुलिस

 
Ranchi: ईडी के नाम पर रांची में करोड़ों की वसूली का मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं मामला सामने आने के बाद पंडरा ओपी में शिकायत दर्ज करायी गयी है. जानकारी के मुताबिक, कई सीओ को ईडी की कार्रवाई से दूर रखने के नाम पर यह वसूली की गई है. बताया जा रहा है, ईडी की कार्रवाई दिखाकर और ईडी की चार्जशीट से दूर रखने के नाम पर कई लोगों से करीब सात करोड़ रुपए वसूले गए हैं. बताया जा रहा है कि कई सीओ जमीन से जुड़े मामले में ईडी के रडार पर थे. फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. वहीं मामले में दूसरे पक्ष के द्वारा भी एफआईआर दर्ज करा दिया गया है. आवेदन में अपहरण और जबरन पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है. दूसरे पक्ष की ओर से अधिवक्ता सुजीत कुमार की ओर से यह आरोप लगाया है. जबकि संजीव पांडे के द्वारा ठगी का आरोप अधिवक्ता सुजीत पर लगाया गया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही