Search

 
 
 

JSSC एडमिट कार्ड पूर्व CM के करीबी के यहां बरामद होना गंभीर विषयः संजय सेठ

 
Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके करीबी विनोद सिंह के व्हाट्सएप चैट के खुलासे का मामला गुरुवार को रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया. सेठ ने लोकसभा में कहा कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस की सरकार को लेकर रोज़ नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पूर्व की जो सरकार झारखंड में चल रही थी, वह व्हाट्सएप पर चलती थी. ट्रांसफर, पोस्टिंग जैसे कार्य व्हाट्सएप पर किए जाते थे. सांसद ने कहा कि इससे भी गंभीर विषय है कि मुख्यमंत्री के करीबी विनोद सिंह के यहां जेएसएससी की परीक्षा के एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं. यह बहुत गंभीर मामला है. राज्य के 9 लाख युवा सड़कों पर हैं. न्याय मांग रहे हैं. उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है. सांसद ने लोकसभा में सरकार से मांग की कि छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़, जेएसएससी के पेपर लीक और व्हाट्सएप चैट के पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए. छात्रों को इंसाफ दिया जाए. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/political-drama-in-bihar-at-its-peak-bjp-said-not-played-there-will-be-a-rush-of-development/">बिहार

में पॉलिटिकल ड्रामा चरम पर, भाजपा बोली- खेला नहीं विकास का रेला होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही