Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनपीए की वसूली : ग्रामीण बैंक के 215 डिफाल्टर से 1.36 लाख की हुई वसूली

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बैंकों की एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) की वसूली के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले के बैंकों में स्थायी लोक अदालत लगाकर मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया है. उक्त निर्देश के बाद मंगलवार को जिले के झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की भिलाई पहाड़ी शाखा में स्थायी लोक अदालत का आयोजन किया गया. एलडीएम (अग्रणी जिला प्रबंधक) दिवाकर सिन्हा ने बताया कि उक्त शिविर में मानगो क्षेत्र में स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा ने भी भाग लिया और एनपीए (NPA) खाताधारी के वाद का निपटान किया गया. उन्होंने कहा कि 215 लोगों को डालसा की ओर से नोटिस भेजकर अदालत की कार्यवाही में बुलाया गया था. इसे भी पढ़ें : Pandora">https://lagatar.in/pandora-papers-white-truth-of-black-money-includes-380-indians-including-sachin-anil-ambani-nirav-modi-jackie-shroff-nira-radia/">Pandora

Papers: काला धन का सफेद सच, सचिन, अनिल अंबानी, नीरव मोदी, जैकी श्रॉफ, नीरा राडिया सहित 380 भारतीय शामिल!
इनसे कुल 1,36,000 रुपए की वसूली की गई और समझौते के तहत केस का निपटारा किया गया. स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पारस नाथ उपाध्याय ने जानकारी दी की अगली स्थायी लोक अदालत 25 अक्टूबर को पोटका प्रखंड में बैंक ऑफ इंडिया के कालिकापुर शाखा में और 29 अक्टूबर को पटमदा प्रखंड में बैंक ऑफ इंडिया की पटमदा शाखा में लगाया जाएगा. एक नवंबर को भारतीय स्टेट बैंक के मऊभंडार शाखा (घाटशिला) में स्थायी आयोजित होगी. तीनों शिविर में तकरीबन 1500 लोंगों को नोटिस भेजने का लक्ष्य रखा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही