Search

 
 
 

रामगढ़: वाहन जांच अभियान में 297507 रुपये जुर्माने की वसूली

 
Ramgarh: परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने एवं ओवरलोडिंग परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स के नेतृत्व में जिलें के विभिन्न चौक चौराहे पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान डीटीओ मनीषा वत्स के द्वारा भारी मालवाहक वाहनों व अन्य वाहनों का आरसी बुक, फिटनेस, प्रदूषण एवं ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग आदि के साथ साथ वाहनों पर लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की गई. जांच के दौरान कुल 20 से 25 बड़े वाहनों की जांच की गई. जिसमें 14 वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए उन सभी वाहनों के वाहन चालकों से नियम संगत जुर्माना की वसूली की गई. जिसमे लगभग कुल 297507 रुपया जुर्माना वसूल किया गया. उन्होंने बताया की जांच के दौरान 14 बड़ी वाहनों का पेपर फ़ेल, फिटनेस, टैक्स फेल, ओवरलोड, ओवरहाइट एवं रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगा होने के कारण लगभाग 297507 रुपये का जुर्माना लगाया गया. जांच अभियान के दौरान डीटीओ द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्र में चार पहिया व दो पहिया वाहनों की भी जांच की गई. जांच के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, ट्रिपल लोडिंग आदि की भी जांच की गई. मौके पर उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील भी किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने ना दे और जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह वाहन चलाते समय सेफ्टी रूल का अनुपालन जरूर करें. जांच के दौरान उन्होंने बताया की अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन वाहनों का परमिट, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण, ओवरहाइट, ओवरलोड सहित रिफ्लेक्टिव टेप लगा हुआ नहीं मिलेगा उन वाहनों पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा इसे भी पढ़ें – बॉम्बे">https://lagatar.in/bombay-high-court-imposed-a-fine-of-rs-1-lakh-on-ed-said-work-within-the-ambit-of-law/">बॉम्बे

हाईकोर्ट ने ईडी पर लगाया 1 लाख जुर्माना, कहा-कानून के दायरे में काम करें…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff0000;">
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q


Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">

style="color: #ff0000;">
https://x.com/lagatarIN


google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

style="color: #ff0000;">
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही