Ranchi News: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने राज्य और जिला स्तरीय कार्यालयों में विभिन्न संविदात्मक पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. कुल 110 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती के माध्यम से शिक्षा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों और शैक्षणिक योजनाओं को मजबूती देने के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. पद के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 26,923 रुपये से लेकर 66,251 रुपये प्रतिमाह तक मानदेय दिया जाएगा.
इन पदों पर होगी भर्ती
JEPC की भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य कार्यक्रम प्रबंधक के विभिन्न पदों के अलावा विशेषज्ञ, वित्त एवं लेखा अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर और अभियंता सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
प्रमुख पदों में शामिल हैं:
- राज्य कार्यक्रम प्रबंधक—मीडिया, प्रकाशन एवं संचार
- राज्य कार्यक्रम प्रबंधक—मानव संसाधन प्रबंधन
- राज्य कार्यक्रम प्रबंधक—डिजिटल एवं आईसीटी
- राज्य कार्यक्रम प्रबंधक—आवासीय विद्यालय, केजीबीवी एवं आउट ऑफ स्कूल बच्चे
- राज्य कार्यक्रम प्रबंधक—खरीद
- विशेषज्ञ ईएमआईएस (EMIS)
- सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर
- वित्त नियंत्रक
- वित्त एवं लेखा अधिकारी
- लेखा अधिकारी
- ऑडिटर
- कनिष्ठ अभियंता—ब्लॉक स्तर
- जिला कार्यक्रम प्रबंधक
- सहायक कार्यक्रम प्रबंधक
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार JEPC की आधिकारिक वेबसाइट https://jepc.jharkhand.gov.in पर जाकर भर्ती से संबंधित अधिसूचना देख सकते हैं. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक अनुभव, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए.
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन शाम 5 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे. ऐसे में अभ्यर्थियों को अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है. अभ्यर्थियों आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.