Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्लर्क, असिस्टेंट क्लर्क समेत 1200 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  क्लर्क, असिस्टेंट क्लर्क समेत 1200 पदों पर भर्ती निकली है. पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB)  ने भर्ती निकाली है. आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2022 से शुरू है. उम्मीदवार 15 जून 2022 तक इसके लिए साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.

क्लर्क के 917 और क्लर्क लीगल के 283 पद भरे जाएंगे

भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार, इसके माध्यम से कुल 1200 पद भरे जाएंगे. जिनमें क्लर्क के 917 एवं क्लर्क लीगल के 283 पद शामिल हैं. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं टाइपिंग टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा.

गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काटा जाएगा

परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 अंकों के ही प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कि बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा. साथ ही प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न का एक चौथाई अंक काटा जाएगा. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-university-students-raised-slogans-regarding-their-demands-submitted-memorandum-to-the-vice-chancellor/">रांची

विश्वविद्यालय : विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर की नारेबाजी, कुलपति को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही