Ranchi : झारखंड के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए एसोसिएट प्रोफेसर के 65 पदों पर भर्ती होगी. इनमें 53 सामान्य रिक्त पद और 12 बैकलॉग पद शामिल हैं. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने दोनों श्रेणियों के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है. भर्ती संविदा के आधार पर होगी और इसके लिए 21 सितंबर 2026 को RIMS रांची में Walk-in Interview रखा गया है.
इन पांच मेडिकल कॉलेजों में होगी भर्ती
- - SNMMCH, धनबाद
- - MGM मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
- - फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका
- - मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज, पलामू
- - शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
53 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 35, अनुसूचित जनजाति के लिए 9, अनुसूचित जाति के लिए चार, पिछड़ा वर्ग के लिए चार और इडब्ल्यूएस के लिए एक पद शामिल है. वहीं 12 बैकलॉग पदों में एसटी के 3, एससी के 4, पिछड़ा-। के 4 और पिछड़ा-II के एक पद शामिल है.
किस विभाग में कितने पद
53 पदों में मेडिसिन Medicine के सबसे ज्यादा 9 पद हैं. Radiology में 6, Radiotherapy में 5 और Anatomy, Ophthalmology व Anesthesia में 4-4 पद हैं. Pathology, Surgery और Dermatology में 3-3 पद हैं. Physiology, Orthopedics, ENT और Physical Medicine and Rehabilitation में 2-2 पद हैं. Biochemistry, Pediatrics, Obstetrics & Gynecology और TB & Chest में एक-एक पद है.
बैकलॉग पदों में Microbiology और Pharmacology में 1-1, PSM यानी Community Medicine में 2, Ophthalmology में 1, Anesthesia में 3, Psychiatry में 2 और Dentistry में 2 पद हैं.
हर महीने 2 लाख रुपये मानदेय
चयनित एसोसिएट प्रोफेसर को हर महीने 2 लाख रुपये का फिक्स्ड ऑनोरेरियम मिलेगा. इसके अलावा कोई अलग भत्ता या दूसरी सुविधा नहीं दी जाएगी. नियुक्ति अधिकतम दो साल के लिए होगी. नियमित नियुक्ति या प्रमोशन होने पर संविदा इससे पहले भी खत्म की जा सकती है. काम संतोषजनक रहने और वित्त विभाग की मंजूरी मिलने पर सेवा को एक-एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है.
70 साल तक के डॉक्टर कर सकते हैं आवेदन
इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 साल है. उम्मीदवार के पास MCI/NMC के नियमों के अनुसार जरूरी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव होना चाहिए. चयन Walk-in Interview और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा.
21 सितंबर को रिम्स में इंटरव्यू
Walk-in Interview 21 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे RIMS रांची के प्रशासनिक भवन में होगा. उम्मीदवारों को निर्धारित एप्लिकेशन फॉर्म भरकर लाना होगा. साथ में original certificates, educational और experience certificates की self-attested photocopy, caste certificate और passport size photo भी लानी होगी. विभाग ने कहा है कि जरूरत के अनुसार रिक्ति की संख्या में बदलाव किया जा सकता है.