Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती, 18 सितंबर से कर सकेंगे आवेदन

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 09/2025 जारी किया गया है, जो जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 09/2025 जारी किया गया है, जो जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है.

 

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुल 23 पदों पर नियुक्ति की जायेगी, जिनमें रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी और उपनिदेशक-फिजिकल एजुकेशन के पद शामिल हैं. 

 

इन पदों पर नियुक्ति 100 अंकों के साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी. इससे पहले आवेदनों की स्क्रूटनी कर एक मेधा सूची तैयार की जाएगी. बता दें कि ये पद लंबे समय से खाली पड़े हैं और वर्तमान में कई विश्वविद्यालयों में प्रभारी अधिकारियों के भरोसे काम चल रहा है. 

 

आवेदन से जुड़ी मुख्य तिथियां :

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि : 18 सितंबर 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 08 अक्टूबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)

परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 09 अक्टूबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)

हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि : 21 अक्टूबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)

 

किन पदों पर होगी नियुक्ति?

- वित्त पदाधिकारी :  कुल 9 पद

- परीक्षा नियंत्रक :  8 पद

- रजिस्ट्रार :   2 पद

- डिप्टी रजिस्ट्रार :  2 पद

- असिस्टेंट रजिस्ट्रार :  1 पद

- उपनिदेशक (शारीरिक शिक्षा) :  1 पद

 

हेल्पलाइन नंबर

आवेदन से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर ‪7979970392‬ और 8340331314‬ पर सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे संपर्क कर सकते हैं. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही