Search

 
 
 

Ranchi News: झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 20 से 22 जुलाई तक होगी काउंसलिंग

झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा 25 जून, 2 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को जारी विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम के आधार पर सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन एवं काउंसलिंग 20, 21 और 22 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 

काउंसलिंग प्रथम तल सभागार, न्यू एनसीसी बिल्डिंग, प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा, रांची में प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी.

 

20 जुलाई (सोमवार): राजनीति शास्त्र एवं मनोविज्ञान

21 जुलाई (मंगलवार): समाजशास्त्र, गृह विज्ञान एवं अप्लाइड इंग्लिश

22 जुलाई (बुधवार): विशेष शिक्षा आचार्य, मानवशास्त्र, दर्शनशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी तथा डेटा साइंस

 

सफल अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक, प्रशिक्षण, जाति, आवासीय, दिव्यांगता (यदि लागू हो) सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां एवं स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियां साथ लानी होंगी. इसके अलावा बीएड संस्थान के NCTE मान्यता संबंधी पत्र की प्रति तथा आवेदन के साथ अपलोड किए गए पासपोर्ट आकार के फोटो की तीन प्रतियां भी प्रस्तुत करनी होगी.

 

विभाग ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग में अभ्यर्थी की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य होगी. निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही