Search

 
 
 

स्वास्थ्य सेवा मामले में अग्रणी है रेडक्रॉस : सत्यजीत

 
Medininagar. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू के तत्वावधान में स्थानीय पलामू क्लब में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नीलम कुमारी, नवनीत कुमार, मनोहर कुमार, आशीष कुमार गुप्ता, विशाल कुमार, गिरिनाथ सिंह, ईशान गर्ग, श्री राम पाठक, मेधावी पांडेय, भास्कर अग्रवाल, यश अग्रवाल समेत 11 लोगों ने रक्तदान किया. वहीं,.स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 30 लोगों का ब्लड जांच व 25 लोगों के बीच दवा का वितरण किया गया. इससे पूर्व सुबह में 8:00 बजे से विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें संस्था के सचिव डॉ. सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी दुनांत के जन्म दिन के अवसर पर आज के दिन विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस की स्थापना 17 फरवरी 1863 को जबकि भारत में इसकी स्थापना 03 मार्च 1920 को हुई थी. पहली बार विश्व रेड क्रॉस दिवस 08 मई 1948 को मनाया गया था. उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य मानवता, आपदा में राहत कार्य चलाना, रक्तदान करना है और इस वर्ष का रेड क्रॉस का थीम है मैं खुशी से दे रहा हूं यही खुशी मेरे लिए उपहार है. उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस संस्था चैरेटी व डोनेशन पर चलता है. पिछली सदी में रेड क्रॉस को सबसे अधिक दान देने वाले व्यक्ति टाटा ग्रुप के जमशेद जी टाटा हैं जिन्होंने 8 लाख 29 हजार 734 करोड़ रुपया दान दिए हैं. मौके पर पलामू सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह, संयोजक सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह,मुख्य परियोजना निदेशक गिरधारी गर्ग, डॉ विनीत कुमार सिंह, डॉ एसके रवि, डॉ प्रवीण उरांव, डॉ रिद्धि कुमारी ब्लड बैंक की ओर से आनंद मोहन चंद्रा, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-मंत्री">https://lagatar.in/minister-alamgir-alam-should-resign-on-moral-grounds-vijay-shankar-nayak/">मंत्री

आलमगीर आलम नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा : विजय शंकर नायक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही